नई दिल्ली। कुछ हफ्तों पहले आईबीएन7 ने सिटीजन जर्नलिस्ट एस एस केमवाल की एक रिपोर्ट दिखाई थी जिसके जरिए उन्होंने झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के बुनियादी अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी।
सिटीजन जर्नलिस्ट केमवाल की इस लड़ाई में अब देशभर से लोग जुड़ने लगे हैं। इस हफ्ते 27 तारीख को इन लोगों ने मिलकर एक कैंडल मार्च निकाला जो इंडिया गेट पर जा कर खत्म हुआ। मकसद था एकजुट होकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना।
पलायन हमारे देश की एक बड़ी समस्या है। रोजी-रोटी की तलाश में हर दिन हजारों लोग शहरों का रुख करते हैं। इस आबादी का ठिकाना बनती हैं झुग्गी बस्तियां और अनधिकृत कॉलोनियां। जरूरत इस बात की है कि हर दिन उजड़ने और बसने का दर्द झेलने वाले इन लोगों के लिए सुनियोजित ढंग से योजनाएं बनाई जाएं और ईमानदारी से उन्हें लागू किया जाए। दिल्ली से शुरू हुई ये मुहिम मुंबई और उसके बाद देश के अलग-अलग शहरों तक जाएगी।
More on: candel march, delhi








कमेंट्स
0