IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

विजेंद्र और जितेंद्र पर टिकी पूरे देश की आस

Posted on Aug 20, 2008 at 07:42am IST | Updated Aug 20, 2008 at 06:52pm IST

बीजिंग। ओलंपिक में भारत के लिए आज फिर आशाओं का दिन है। अखिल तो कोई पदक नहीं जीत पाए।

लेकिन अब उम्मीद है विजेंद्र और जितेंद्र से। ओलंपिक में भारत की आस को नई दिशा देने वाली मुक्केबाजी तिकड़ी के दो होनहार सदस्य विजेंद्र कुमार और जितेंद्रकुमार बुधवार को बीजिंग ओलंपिक में अपना-अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे।

23 वर्षीय विजेंद्र 75 किलोग्राम मिडिलवेट वर्ग में जहां इक्वाडोर के कार्लोस गोंगोरा से भिड़ेंगे, वहीं 51 किलोग्राम फ्लाईवेट वर्ग में जितेंद्र का सामना तीन बार के यूरोपीय चैंपियन रूस के ग्रेगरी बलाकशीन से होना है।




हालांकि हरियाणा के एक लाल की चुनौती तो खत्म हो गई। लेकिन दो लाल विजेंद्र और जीतेंद्र से उम्मीदें अभी बाकी हैं। पूरे हरियाणा समेत देश भर की निगाहें इन दोनों पर टिकी हैं।

हरियाणा के विजेंद्र जब अपने घूंसों की बरसात करनी शुरू करते हैं तो फिर रुकने का नाम नहीं लेते। विजेंद्र ने 75 किलोग्राम वर्ग में थाइलैंड के अंगखान चोंम्फूफुआंग पर दमदार घूंसो की बरसात कर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं जितेंद्र कुमार ने भी भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा। जितेंद्र उज्बेकिस्तान के तुलाशबॉय को अपने जोरदार मुक्कों से ढेर कर यहां तक पहुंचे है।

जितेंद्र और वीजेंद्र मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है। हालांकि इनके कोच को दोनों की जीत का पूरा भरोसा है। भारतीय कोच ने आने वाले मुकाबलों के लिए कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता। अखिल की हार के बाद अगले मुकाबलों के बारे में कुछ कहना जायज नहीं होगा। कुल मिलाकर हम पदक की आस लगाए हुए हैं।

भारत के इन दोनों का रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर है पर नामुमकिन नहीं। इनके परिवार समेत पूरे देश की उम्मीदें इन दोनों धुरंधरों पर टिकी हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Olympic, Vijendra, Jitendra



पिछली खबर
लंका लांघन चले भारतवीर, चला रहे आपस में तीर
अगली खबर
भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7