IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

कूड़ाघर में तब्दील होतीं कोलकाता की सड़कें

Posted on Nov 12, 2009 at 03:45pm IST | Updated Nov 12, 2009 at 08:40pm IST

Email
Print

कोलकाता। कोलकाता की सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सिटीजन जर्नलिस्ट मनीष ने जाननी चाही इस समस्या की वजह और ये भी कि क्यों कोई कदम नहीं उठा रहा है स्थानीय प्रशासन। सिटीजन जर्नलिस्ट मनीष ने अपने सालकिया बाना घाट इलाके कि इस समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दरअसल हावड़ा शहर के कुछ इलाकों की सबसे बड़ी समस्या है सड़कों पर जहां-तहां लगे कूड़े के ढेर।

कूड़ा डालने की कोई जगह न होने की वजह से सड़कों के बीचोबीच कूड़े के ढेर यहां का आम नजारा हैं। यही नहीं, यहां पास में एक सालों पुराना शीतला मां का मंदिर है जहां पर रोज श्रद्धालु आते हैं पर बदबू की वजह से लोगों को काफी परेशानियां होती हैं।

इस इलाके में हर 100 मीटर के दायरे में तीसरा कूड़े का ढेर है। सालकिया बाना घाट इलाका हावड़ा जाने का मेन रास्ता है और यहां कूड़े का अम्बार लगा रहता है जिसके चलते यह पूरी सड़क जाम हो गई है।




स्थानीय लोगों के मुताबिक इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से कई बार की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। मेयर से लेकर काउंसलर तक लोग गए लेकिन कूड़े का ढेर ज्यों का त्यों है। सिटीजन जर्नलिस्ट मनीष की ये मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: kolkata, Garbage, Road



पिछली खबर
दिल्ली के सरकारी अस्पताल इतने गैर-जिम्मेदार क्यों?
अगली खबर
'बच्चे मासूम होते हैं उनसे बचपन मत छीनो’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7