IBN7 IBN7

[+] 193 और खबरें

IBN7 Exclusive: जब PM ने दिए बच्चों को जवाब

Posted on Nov 14, 2009 at 11:33am IST | Updated Nov 14, 2009 at 01:13pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। बाल दिवस के अवसर पर देशभर के बच्चों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चटपटे सवालों के गोले दागे जिसके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और श्रीमती गुरशरण कौर ने बखूबी जवाब दिए।

इन्हीं में से एक लक्ष्मी ने पूछा- सर आप इतना कम क्यों बोलते हो?

पीएम- जब साझा सरकार चलानी हो तो बहुत बोलने से फायदा नहीं होता। मैं समझता हूं कि बहुत बोलने से कुछ चीजें उलझ जाती हैं।




वहीं मुन्नी ने पूछा- हर कामयाब आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है, आपकी सफलता के पीछे मैम का क्या रोल है?

पीएम- हां जरूर। ये आप सब देख सकते हैं।

फरीदा ने पूछा- विपक्ष आपको कमजोर बुलाता है, इस पर आप क्या सोचते हैं?

पीएम- मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा मानना है कि अगर आप ठीक काम कर रहे हैं तो आपकी अंतरात्मा आपको बताएगी। विपक्ष का काम आलोचना करना ही है।

आराधना ने पूछा- आपके गांव में बिजली नहीं थी, आपने कितनी मुश्किलों से अपनी पढ़ाई पूरी की?

पीएम-आज के बच्चे बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि आज गांव तक भी बिजली पहुंच चुकी है। पीने का पानी है, सड़क है, डॉक्टर भी हैं, जब मैं छोटा था तब मेरे पास जूते भी नहीं थे।

मोनिका- आपको गाना पसंद है?

पीएम-हां, बहुत पसंद है। मेरे पत्नी पहुत अच्छा गाती हैं। सुबह के समय में गुरबानी सुनना पसंद करता हूं।

पूरा शो देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: PM, On, Childrens, Day



पिछली खबर
नितिन गडकरी होंगे बीजेपी के अगले बिग बॉस
अगली खबर
हिंदी में शपथ लेने पर आजमी को सम्मानित करेगी SP

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पति-पत्नी से बनता है एक परिवार, तो संपत्ति में मिले बराबर हक

योजना आयोग से जुड़ी एक कमेटी ने ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिससे परिवार की संपत्ति में पति-पत्नी को बराबर का हिस्सेदार माना जाए। तलाक होने पर सारी संपत्ति दोनों के बीच बराबर-बराबर बांट दी जाए। 17:13 PM, Feb 07, 2012

फलक की मां के बाद बहन को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला

दिल्ली पुलिस ने फलक की मां के बाद मंगलवार को उसकी बहन सनोवर को भी ढूंढ निकाला है। दिल्ली पुलिस ने फलक की बहन को बिहार के मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला है। 16:35 PM, Feb 07, 2012

आम बजट 16 मार्च को पेश होगा, रेल बजट 14 मार्च को

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सरकार की ओर से आज बजट तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को रेल बजट पेश होगा और आम बजट 16 मार्च को। 12 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 13:58 PM, Feb 07, 2012

वेबसाइटें 15 दिन में आपत्तिजनक कंटेंट हटाएं: अदालत

दिल्ली की एक अदालत ने आज गूगल, फेसबुक, याहू आदि 21 प्रमुख इंटरनेट साइटों और सर्च इंजन को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के अंदर अपनी प्रणाली से आपत्तिजनक सामग्री हटा दें। 17:20 PM, Feb 06, 2012
IBN7