IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

सचमुच रोमांचित करता है सचिन का करियर

  • एजेंसियां
Posted on Nov 14, 2009 at 12:55pm IST | Updated Nov 14, 2009 at 08:44pm IST

नई दिल्ली। सज्जनों के खेल का शहंशाह बनना आसान नहीं होता, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सामने क्रिकेट का हर शिखर अब मामूली सा नजर आता है। यह सब 20 सालों के उस बेमिसाल सफर की बदौलत मुमकिन हुआ जिसके अतीत में झांककर हर क्रिकेट प्रेमी को रोमांच और मधुरता का सुखद अहसास होता है।

तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 15 नवंबर, 1989 को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सरजमीं पर हुआ था। पाकिस्तान से शुरू हुआ यह सफर आज भी उसी रफ्तार और जुनून के साथ बदस्तूर जारी है।

यह बात जरूर है कि इन 20 सालों में कई मौके जरूर ऐसे आए जब कुछ लोगों को लगा कि यह महानतम सफर अब थम सकता है, परंतु भारतीय क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी ने ऐसी हर सुगबुगाहट को बेमानी करार दिया।

वैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 के करीब रन बनाने वाले सचिन के सुनहरे सफर की मजबूत नींव उनकी जन्म स्थली मुंबई में पहले ही पड़ चुकी थी। 24 अप्रैल, 1973 को जन्मे सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर एक उपन्यासकार थे।

संगीत नहीं क्रिकेट में चमके सचिन

उन्होंने अपने प्रिय संगीतगार सचिन देवबर्मन के नाम पर ही अपने बेटे का नाम सचिन रखा था। यह नाम संगीत की दुनिया में तो नहीं चमका, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में उसकी धुनों पर हर कोई पहले भी थिरका और आज भी थिरक रहा है।

परिवार से मिला सहयोग भी सचिन के इस बेमिसाल सफर की पहली और सबसे मजबूत कड़ी रही। दो बच्चों के पिता सचिन हमेशा कहते रहे कि उनके करियर में बड़े भाई अजीत तेंदुलकर और कोच रमाकांत अचरेकर का बहुत बड़ा योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि अजीत ने ही सचिन को क्रिकेट की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया था।

सचिन ने 20 सालों के दौरान 159 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 54.58 की औसत से 12,773 रन बनाए हैं। इनमें 42 शतक शामिल हैं। एकदिवसीय मैचों में भी कोई खिलाड़ी उनके आसपास नहीं फटकता। उन्होंने 436 एकदिवसीय मैचों में 44.50 की औसत से 17,178 रन बनाए हैं, जिनमें 45 शतक शामिल हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि उनका यह सफर किस कदर शानदार रहा है।

ब्रेडमैन की पसंद

भारतीय क्रिकेट में भगवान का तमगा पा चुके सचिन का हर कोई मुरीद है। क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहे जाने वाले सर डॉन ब्रेडमैन ने मास्टर ब्लास्टर में अपनी झलक देखी थी।

उन्हीं के हम वतन शेन वार्न की नजरों में सचिन सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद का कहना है कि सचिन का खूबसूरत पहलू यह है कि वह सीखने में कभी संकोच नहीं करते। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने भी सचिन को आज के युग का सबसे बड़ा क्रिकेट सितारा बताया।

चौरतरफा प्रशंसा के बावजूद सचिन ने हमेशा सहजता और शालीनता को अपने से बांधे रखा। यही बात उनकी महानता में चार चांद लगाती है। वह अपनी हर तारीफ को बड़ी ही सहजता से मुस्कराते हुए स्वीकार करते हैं और अपनी हर आलोचना से सीखने की कोशिश में रहते हैं। एक साक्षात्कार में महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह सचिन की बल्लेबाजी के अलावा उनकी शालीनता के भी कायल हैं।

आज शायद ही किसी के मन में यह ख्याल उठता हो कि सचिन का सफर कब तक जारी रहेगा। उनके हर चाहने वाले की यही मुराद होगी कि दाएं हाथ यह जादुई बल्लेबाज उनके नजरों के सामने अभी और कई सालों तक चौकों व छक्कों की रिमझिम बरसात करता रहे। ऐसी ही एक बरसात पिछले दिनों हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में देखने को मिली थी। सचिन की उस 175 रनों की अविस्मरणीय पारी को हर किसी ने शिद्दत से सलाम किया। खुद सचिन ने भी माना था कि यह उनकी बेतरीन पारियों में से एक थी।

खेलीं कई बेहतरीन पारियां

अपने करियर में सचिन ने कई ऐसी पारियां खेलीं जो क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। 24 अप्रैल, 1998 को शारजाह में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी आज भी क्रिकेट की शानदार पारियों में गिनी जाती है। सचिन ने 134 रन बनाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोकाकोला कप में भारत को जीत दिलाई थी। वर्ष 2003 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 98 रनों की पारी भी उनकी यादगार पारियों में से एक है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sachin, Life, History, about sachin tendulkar



पिछली खबर
सचिन मेरे फैन हैं ये उनका बड़प्पन है: बिग बी
अगली खबर
हुमा अकरम की मौत के कारणों की होगी जांच

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7