डॉन से बड़ा हमारा डॉन। सचिन तेंदुलकर डॉन ब्रैडमैन से भी बड़े बल्लेबाज हैं। सुनकर कुछ लोगों को अजीब जरूर लग सकता है। मगर दोनों के वक्त को देखें तो सचिन तेंदुलकर ब्रैडमैन पर भारी नजर आते हैं। खुद ब्रैडमैन भी कई बार सचिन की तारीफ कर चुके हैं। डॉन ब्रैडमैन ने पूरे करियर में सौ की औसत से रन बनाए। विवियन रिचर्ड्स के आते ही विरोधी खेमे में खौफ आ जाता। ब्रायन चार्ल्स लारा मेराथन पारी खेलने में माहिर रहे और रिकी पोटिंग आधुनिक क्रिकेट में रन मशीन हैं। मास्टर ब्लास्टर के करोड़ों चाहने वाले हैं। लाखों लोग उन्हें दिल से अपना भगवान मान चुके हैं।
क्रिकेट के ब्रह्मांड में गावस्कर जैसा ठोस बल्लेबाज आया तो गावर जैसा स्टायलिस बल्लेबाज भी। राहुल द्रविड़, विश्वनाथ से लेकर अजहर, बॉयकॉट, ग्रीनीज से लेकर हेडन तक ने अपनी बल्लेबाजी के छाप छोड़े। लेकिन सचिन रमेश तेंदुलकर जैसा ना तो कोई आया ना आएगा।
1992 में पर्थ टेस्ट मैच भुलाए ना भूला जा सकता। दुनिया के सबसे तेज विकेटों में से एक पर गेंद गोली की तरह आ रही थी। मेक्डरमॉट और ह्यूज जैसे तेज गेंदबाज कहर बरपा रहा था। ऐसे में 19 साल के सचिन ने वो पारी खेली जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया। ऐसा लग रहा था कि बाकी बल्लेबाज किसी और विकेट पर खेल रहे हैं और सचिन किसी दूसरे विकेट पर।
सचिन की शुरुआती दौर में तुलना मार्क वॉ और ब्रायन लारा से हुई। शेन वार्न समेत अधिकतर दिग्गज क्रिकेटरों ने सचिन को चुना। सचिन की तुलना आज पोटिंग से होती है। ये सच है कि क्रिकेट में अलग अलग दौर में खेले बल्लेबाजों की तुलना करना मुश्किल है, लेकिन ये भी सच है कि तेंदुलकर जैसा ना कोई आया ना आएगा। देश-विदेश से सचिन के चाहने वाले सचिन को इस मुकाम पर बधाई दे रहे हैं। आप भी सचिन को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। शुभकामनाएं भेजने के लिए आप यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sachin, Record, Cricket, about sachin tendulkar








कमेंट्स
40