बीजिंग। पूर्वी चीन की यीचुआन काउंटी की एक 107 वर्षीय महिला के दोबारा दांत निकलते देख उसके पड़ोसियों की हैरानी का ठिकाना न रहा।
समाचार पत्र 'चायना डेली' के गुरुवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक जियाओ झेनवा अपने उत्सुक दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को अक्सर अपने दो नए दांत दिखाती हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि एक 100 वर्ष की उम्र पार कर चुके व्यक्ति में नए दांत निकलना बहुत दुर्लभ है।
जियाओ अपने 60 सदस्यीय परिवार के साथ रहती हैं। उनके परिवार में पांच पीढ़ियां हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0