IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

कड़ी सुरक्षा के बीच करजई ने शपथ ली

Posted on Nov 19, 2009 at 06:51pm IST

Email
Print

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शपथ ग्रहण की। उन्होंने लगातार दूसरी बार देश का सर्वोच्च पद संभाला है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में बाधा पहुंचाने के तालिबानी आतंकवादियों के मंसूबों को देखते हुए राजधानी काबुल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

काले रंग की टोपी और परंपरागत लिबास पहने 53 वर्षीय करजई ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की। इस दौरान सैकड़ों कबायली सरदार, अफगान मंत्री और विदेशी मेहमान मौजूद थे। करजई ने बाद में मार्शल मोहम्मद कासिम फहीम और मोहम्मद करीम खलीली को उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

इस समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के अलावा भारत, जर्मनी, फ्रांस तथा ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण समारोह में 500 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें 102 विदेशी मेहमान और 398 अफगानी शामिल थे।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Afghanistan's President, Hamid Karzai,



पिछली खबर
शेख हसीना को 'इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार'
अगली खबर
शांति के लिए काम करना चाहता है लादेन का बेटा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7