IBN7 IBN7

[+] 22 और खबरें

गांधी जी के राशन कार्ड में पिता का नाम गोडसे!

  • एजेंसियां
Posted on Nov 21, 2009 at 05:23pm IST | Updated Nov 21, 2009 at 06:11pm IST

हैदराबाद। चाहे आप यकीन करें या न करें लेकिन आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने महात्मा गांधी के नाम पर एक राशन कार्ड जारी किया है, इसमें उनकी फोटो भी लगी हुई है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार्ड में गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का नाम उनके पिता के रूप में लिखा गया है। हालांकि 'गोडसे' अशुद्ध लिखा गया है।

फर्जी राशन कार्डों का पता लगाने के लिए चित्तूर जिले में चलाए गए एक अभियान के दौरान इस कार्ड के सामने आने के बाद जिला अधिकारी वी. शेषाद्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह राशन कार्ड चित्तूर जिले के रामचंद्रपुरम मंडल के चित्तागुंटा गांव में जारी किया गया था। इस पर महात्मा गांधी का चित्र लगा है और उनका नाम एम.के.गांधी थाटा (तेलुगू में इसका अर्थ दादा होता है), उम्र 65 वर्ष, पिता का नाम गोडसे, पता 15-46541 गांधी स्ट्रीट, गांधी रोड लिखा है। यह पता एक उचित मूल्य की दुकान का है।

शेषाद्री ने मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। फर्जी राशन कार्ड जारी होने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी राजनेताओं, फिल्म स्टार, खिलाड़ियों और यहां तक कि हिंदू देवताओं के नाम पर भी फर्जी कार्ड जारी होते रहे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mahatma gandhi, andhra pardesh



पिछली खबर
कुत्ते को जगाने पर बीवी का कत्ल, 14 साल की कैद
अगली खबर
मंदिर जहां सिर्फ महिलाएं ही करती हैं पूजा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

आइसक्रीम के लिए बीच पर उतार दिया हेलीकॉप्टर

दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खाने के लिए जोखिम उठाने से भी नहीं हिचकते। एक ऐसा ही वाकया ब्रिटेन में सामने आया है जहां बचाव दल के एक पायलट ने अपने साथियों को आइसक्रीम खिलाने के लिए हेलीकॉप्टर को समुद्र तट पर उतार दिया। 22:06 PM, May 19, 2012

शादी करो, ‘हनीमून’ पैक देगी मध्य प्रदेश सरकार!

>मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है। 17:26 PM, May 17, 2012

21 मई को भारत में दिखाई देगा आंशिक सूर्यग्रहण

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा। 10:06 AM, May 17, 2012

रूस में सैन्य अधिकारी कुत्तों की हत्या का दोषी, लगा जुर्माना

रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। 09:44 AM, May 17, 2012

छात्रों ने बनाई ध्वनि और वायु प्रदूषण रहित बाइक

हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है। 11:44 AM, May 16, 2012

जल्द ही आइना बताएगा खबरों और मानसून का हाल

एक जापानी कंपनी ने आइने का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाया है, जिसमें ब्रश करते वक्त आप खबरें, समय, मौसम के साथ ही आ अपना वजन भी देख सकते हैं। 11:29 AM, May 16, 2012

ट्रेन के डिब्बे में 10 फुट लंबा अजगर, मची अफरा तफरी

बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया। 14:01 PM, May 15, 2012

सेक्स खिलौनों की खोज में भटक रही है ब्रिटेन पुलिस

ब्रिटेन के वर्सेस्टशायर शहर की पुलिस 11 हजार पाउंड के सेक्स खिलौनों की खोज कर रही है, जिसकी पिछले सप्ताह चोरी हो गई थी। 23:45 PM, May 14, 2012

लो जी, बुलेट से जोत डाला मूंगफली का पूरा खेत...

क्या आपने कभी किसी को रॉयल एनफील्ड बुलेट से खेत की जुताई करते देखा है? या फिर कभी प्रेशर कूकर से झाग वाली कॉफी बनाते देखा है? 11:22 AM, May 14, 2012

वेश्यावृत्ति के लिए प्रोफेशनल कोर्स, जॉब की पक्की गारंटी

छात्रों को दुनिया के सबसे पुराने पेशे का इतिहास पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सेक्स टॉय का इस्तेमाल और कामसूत्र में दी गई सेक्स की बेहतरीन पोजीशन के बारे में बताया जाएगा। 15:49 PM, May 11, 2012
IBN7