IBN7 IBN7

[+] 52 और खबरें

जरा बचके, आपके बेडरूम में कोई है!

Posted on Aug 21, 2008 at 05:04pm IST

दिल्ली। आप हिंदुस्तान के किसी भी शहर में हों, खतरा मुंह बाए खड़ा है। बस यूं समझ लिजिए आपके बेडरूम में कोई है। बात उस खतरे की जो कहीं और नहीं ,सीधा आपके बेड़रूम में मंडरा रहा है। अहमदाबाद हो या मुंबई, चंड़ीगढ़ हो या अमृतसर आपके साथ, आपके बेड़रूम में हर पल कोई रहता है। उसे पता है आपके बेड़रूम की एक-एक बात आपका खाना-पीना ,आपके कपड़े बदलना ,सब कुछ।

न आप कहीं गईं, न अपने बेड़रूम के अलावा अपने कहीं कपड़े चेंज किये आपने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे कोई आपकी तस्वीर खींच सके। लेकिन एक दिन अचानक आपके बेहद निजी पलों की तस्वीरें ,इंटरनेट पर दिखाई देती हैं। लेकिन सवाल ये कि वो आपकी वो निजी तस्वीरें जो आपने आजतक खिंचवाई ही नहीं, वो आखिर इंटरनेट तक कैसे पहुंच गईँ।

हाल ही में एक ऐसा ही वाकया सामने आया। मीडिया एजेंसी में काम करने वाली नूतन शर्मा रोज की तरह अपने कंप्यूटर पर नेट सर्फिंग कर रही थीं। उन्हें अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ तस्वीरें डाउनलोड करनी थीं और तभी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक के बाद एक कुछ ऐसी तस्वीरें आईँ जिन्हें देखकर भी नूतन की आंखों में खून आ गया। वो तस्वीरें किसी और की नहीं खुद उनकी ही थीं। उन्होंने कभी ऐसी तस्वीरें नहीं खिंचवाई थीं।




उन तस्वीरों में वो कपड़े बदलते हुई दिखाई दे रहीं थीं। दूसरे शब्दों में कहें तो वो तस्वीरें अश्लील से कम नहीं थीं। दिमाग पर हथोड़े चल रहे थे। आखिर किसकी इतनी हिम्मत हो गई कि उनकी अश्लील तस्वीरें उतारकर उन्हें पार्नोग्राफिक साइट्स पर डाल दिया गया।

वैसे इससे भी बड़ा सवाल ये कि आखिर वो उनकी वो तस्वीरें कब और कहां खींची गईँ। किसी सवाल का जवाब अभी उनके पास नहीं था और तभी एक और धमाका हुआ। जब नूतन की नजर उन तस्वीरों के बैकग्राउंड पर पड़ी तो मानों उनका दिमाग सुन्न पड़ गया। तस्वीरों में उनके कमरे का बैकग्राउंड था। ये उन्हीं का बैडरुम था ।बिल्कुल वही कमरा जिसमें वो कंप्यूटर पर काम कर रही थीं तो क्या इसी कमरे में उनकी अश्लील तस्वीरें उतारी गईं। लेकिन कब, कैसे और किसने किया ये सब। उनके घर में उनके अलावा और कौन है। आखिर कौन है उनके घर का भेदिया।

शुरू हुई नूतन के कैमरे की तफ्तीश

पुलिस ने नूतन की शिकायत दर्ज कर ली। तफ्तीश शुरू हुई तो सबसे पहले उसी घऱ का मुआयना किया गया जहां ये तस्वीरें उतारी गई थीं। पुलिस ने घर के एक-एक कोने की तलाशी ली, दीवारों के पीछे, आलमारी में फर्नीचर के पीछे, सोफे के नीचे। हर जगह तलाशी ली लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। कमरे में कोई स्पाई कैम नहीं था।

नूतन ने बताया कि उनके बैडरुम में उनके और उनके पति के अलावा कोई नहीं आता। जाहिर है ऐसे में सवाल वहीं का वहीं खड़ा था आखिर उनकी अश्लील तस्वीरें कैसे खींची गईँ। पहेली बुरी तरह उलझ चुकी थी इस केस को सुलझाना पुलिस के बस के बाहर की बात हो चुकी थी।

चूंकि मामला साइबर क्राइम का था लिहाजा इस केस को साइबर अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुणे के एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ के अधिकारियों ने नूतन के घर का दौरा किया। छह महीने तक तफ्तीश चली नूतन की तस्वीरों की जांच की गई और तब जो कहानी सामने आई उसने हर किसी के होश उड़ा दिए। घर के भेदी का पता चल चुका था।

इतना तो तय था कि ये सारी तस्वीरें कैमरे से ली गई हैं लेकिन कैमरा है कहां और अचानक एक्सपर्ट्स की नजर जाकर टिक गई एक कोने में। वहां कंप्यूटर था और कंप्यूटर से जुड़ा था एक वेब कैम। तो क्या इसी कैमरे से ली गई थीं सारी तस्वीरें, क्या इसी कैमरे ने उतारी थी नूतन की अश्लील तस्वीरें। लेकिन ये तो नूतन का कैमरा है और जब तक नूतन न चाहे ये हिल डुल भी नहीं सकता।

मगर दूसरी तरफ तफ्तीश का हर सिरा ,सिर्फ और सिर्फ उसी वेब कैम पर जाकर खत्म होता था यानी कहीं ऐसा तो नहीं कि वेब कैम ऑन हो और उसी वक्त नूतन बेखबर होकर कैमरे के सामने कपड़े बदले हों और तस्वीरें इस कैमरे में कैद हो गई हों।

लेकिन फिर कुछ सवाल मुंह बाए खड़े थे। भला वो खुद अपनी अश्लील तस्वीरें क्यों उतारेंगी, भला वो अपनी ही तस्वीरों को पॉर्न साइट्स पर क्यों डालेंगी। खैर, एक्सपर्ट्स ने नूतन के कंप्यूटर और वेबकैम की जांच शुरू की और फिर जो सच सामने आया उसे सुनकर हो सकता है आप अपने वैबकैम पर भरोसा करना छोड़ दें ।

यानी नूतन के वेबकैम ने गद्दारी की थी। उनके वैबकैम के जरिए ही उनके निजी पलों की तस्वीरें पोर्न साइट्स तक पहुंची थीं । साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक नूतन का वेब कैम हैक किया जा चुका था। बिल्कुल ठीक सुना आपने - किसी अनजान जगह पर बैठा कोई शख्स नूतन के वैबकैम को अपने हिसाब से चला रहा था। वो नूतन के ही वैबकैम के जरिए अपनी मर्जी से उनके निजी पलों की तस्वीरें खींच रहा था। वो भी तब जब उनका कंप्यूटर बंद था।

कैसे हैक होता है वैब कैम

आप रोज की तरह अपने कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं आपने अपने वेबकैम के जरिए दोस्तों का हालचाल पूछा उनसे बातें की और जब आपका काम खत्म हुआ तो आपने कंप्यूटर को स्विच ऑफ किया और दूसरे कामों में मुखातिब हो गए।

लेकिन अब खबरदार हो जाइए। आपका कंप्यूटर तो बंद हो गया लेकिन वेबकैम अब भी चालू है। वो अब भी काम कर रहा है आप कहेंगे ये भला कैसे मुमकिन है। जब आपने कंप्यूटर ही बंद कर दिया तो फिर वेबकैम कैसे काम कर सकता है। इस सवाल का जवाब कलेजा मजबूत करके सुनिए।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा मुमकिन है। आपके वेबकैम को हैक किया जा सकता है। दूर बैठा कोई शख्स अपनी मर्जी से आपके वेबकैम को ऑपरेट कर सकता है। ये सब मुमकिन है सिर्फ एक सॉफ्टवेयर की मदद से जिसका नाम है ट्रॉजन। अगर आपके कंप्यूटर पर ये प्रोग्राम डाउनलोड हो गया तो समझिए आपकी किस्मत की चाबी किसी और के हाथों में पहुंच गई।

ट्रॉजन के डाउनलोड होते ही आपका वेबकैम एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस में तब्दील हो जाएगा। यानि उसे दूर से ही कंप्यूटर हैकर जब जी चाहे, जैसे चाहे ऑपरेट कर सकता है। फिर चाहे आपका कंप्यूटर बंद ही क्यों न हो कंप्यूटर बंद हो जाने के बाद भी आपके वेबकैम को लाइट सप्लाई होती रहती है और यही वजह है कि आपके वेबकैम को जब चाहे कंप्यूटर हैकर अपने तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपके कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन है आप अक्सर कुछ तस्वीरें, गेम्स या फिर कोई प्रोग्राम डाउनलोड करते रहते हैं। तो ये समझ लिजिए कि जाने-अनजाने में आपने ट्रॉजन भी अपने कंप्यूटर में डाउनलोड कर लिया है।

क्योंकि कंप्यूटर हैकर अक्सर इसे मेल में एक अटैचमेंट की तरह भेज देते हैं। अटैचमेंट खोलते ही ट्रॉजन काम करना शुरू कर देता है और एक बार ट्रॉजन एक्टीवेट हो गया तो आपके वेबकैम के जरिए दूर बैठा कोई शख्स आपकी हर हरकत पर नजर रख सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Webcam, Delhi



पिछली खबर
दवा के साथ जूस मरीजों के लिए खतरनाक
अगली खबर
पत्रकारों की दुनिया में झांकती एक किताब

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012
Photogallery
सुपर कूल ब्रा
08:22 AM, May 14, 2012
Photogallery
बेहतरीन गैजेट्स!
08:12 AM, May 10, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7