IBN7 IBN7

[+] 12 और खबरें

10 हजार लोगों के सिर पर लटकी है मौत

Posted on Nov 25, 2009 at 22:41 | Updated Nov 25, 2009 at 22:57

Email
Print
0

शाजापुर। मध्य प्रदेश का शाजापुर जिला काफी घनी आबादी वाला इलाका है। यहां बसी 5 कॉलोनियां ऐसी हैं जहां करीब दस हजार लोग रहते हैं लेकिन ये सब एक डर के साये में दिन काटते हैं। इसकी वजह है बिजली के हाई टेंशन तार। ये हाई टेंशन वायर 11 किलो वॉट की लाइन है जो लोगों की छतों से होकर गुजरती है।

इन तारों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं जिसमें किसी ने अपना हाथ गंवाया है तो किसी ने अपना पैर। लेकिन विभाग को इसकी कोई परवाह नहीं है। लोगों की छतों से होकर गुजरने वाले ये मौत के तार 2 या 4 फीट की ऊंचाई पर छतों से गुजरते हैं। कई बार तो ये तार टूट कर लोगों की छतों पर गिर गए। बारिश के मौसम में ये तार और भी खतरनाक हो जाते हैं। सिर पर मंडराती इस मौत के डर से कई लोग ये इलाका छोड़कर दूसरी जगह जा कर बस गए।

बिजली विभाग की लापरवाही केवल हाई टेंशन तारों को लेकर ही नहीं बल्कि शहर में लगे बिजली बोर्ड को लेकर भी है। शहर में जगह जगह कई दर्जन भर डी.पी. हैं जो कि खुली पड़ी हैं। यहां काफी भीड़-भाड़ रहती है जिसकी वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।




इन तारों से निजात पाने के लिए सिटीजन जर्नलिस्ट संजय गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों सहित जिला अधिकारी और ई-ओ को कई पत्र लिखे। लेकिन सभी लापरवाह अधिकारी मौत का तमाशा देख रहे हैं। कोई भी नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा नहीं लेना चाहता।


IBNKhabarMore on: Cj sanjay, Hytension, Problem



पिछली खबर
दिल्लीः नाले ने घोला मयूर विहार की हवा में जहर
अगली खबर
किसानों की बंजर भूमि से अफसरों की जेब हरी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

दिल्ली वालों को राह दिखा रहा है ’लेटस् डू इट डेहली’

इसमें कोई शक नहीं कि साफ-सफाई के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से दिल्ली बहुत पीछे है। 19:38 PM, Aug 30, 2010

लोगों को डेंगू से बचाने में जुटे हैं शोएब

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली हमेशा ही डेंगू की चपेट में रहती है। जामिया नगर का हाल तो बेहद खराब है। 19:36 PM, Aug 30, 2010

नालों पर सड़कें बनेंगी तो गड्ढे तो होंगे ही!

दिल्ली को इंटरनेशनल सिटी बनाना तो दूर, सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी ही पूरी नहीं कर पाई है। 19:35 PM, Aug 30, 2010

बरसात में ‘बारिश विहार’ बन जाता है बसंत विहार

रंजीत खोसला दिल्ली के बसंत विहार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बारिश के बाद ही ये पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। 15:54 PM, Aug 30, 2010

मासूम रश्मि की तस्वीरें बिखेर रही हैं रोशनी

देश में रोजाना तकरीबन 7 हजार कन्या भ्रूण हत्याएं होती हैं। 19:04 PM, Aug 25, 2010

कल तक सन्नाटा था, आज वहां किलकारियां हैं

देश में एक साल में लगभग डेढ़ करोड़ लड़कियों की भ्रूण हत्याएं की जाती हैं। 19:01 PM, Aug 25, 2010

तारा के जज्बे से हारी भीलवाड़ा की रूढ़ीवादी सोच

डॉक्टरों के खिलाफ आवाज़ उठाई हैं सिटिजन जर्नलिस्ट तारा आहलुवालिया ने। 18:57 PM, Aug 25, 2010

बेटियों को बचाने के लिए पति से भिड़ गई वो!

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बना कानून आज भी सिर्फ वक्तव्यों और भाषणों में ही सुनाई देता है। 18:36 PM, Aug 25, 2010

आरटीआई ने दिलाया बाढ़ से उजड़ा आशियाना

बिहार में मधुबनी के मजलूम नदफ के रूप में खुद के हक की लड़ाई का बड़ा उदाहरण देखने को मिला। 18:12 PM, Aug 18, 2010

सरकारी हैंडपंप की मांगी जानकारी, मिली जेल

दूसरों के हक़ के लिए लड़ने वाले शिव कुमार को 29 दिनों तक जेल में भी बंद किया गया लेकिन आखिरकार जीत सच्चाई की ही हुई। 18:07 PM, Aug 18, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7