एक जज्बा जो झुकना नहीं जानता, डरना नहीं जानता। जो मौत को मुंहतोड़ जवाब देने में यकीन रखता है। एक जख्म जो बराबर याद दिलाता है कि दर्द देने वालों की अब खैर नहीं। आतंकवाद को जड़ से मिटाने की कसम के साथ आज मुंबईकरों की सुबह हुई और आज 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा मुंबई एक जुट है।
सुरक्षाबलों का दस्ता सड़कों पर उतरा, पूरे साजो सामान से लैस होकर इस दमखम के साथ की किसी भी हमले से निपटने के लिए हम तैयार है। जगह-जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाया है। ट्राइडेंट पहुंचकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
आप भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। संदेश भेजें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Mumbai, Attack, Country, Homage, one year after 26/11








कमेंट्स
0