IBN7 IBN7

[+] 350 और खबरें

26/11 पीड़ितों को मुआवजे में देरी से लोकसभा में हंगामा

Posted on Nov 26, 2009 at 02:15pm IST

नई दिल्ली। पूरा देश आज 26/11 के हमले की बरसी मना रहा है। मुंबई में मारे गए 164 लोगों को याद कर रहा है। हमलों में मारे गए लोगों की याद में गुरुवार को लोकसभा में दो मिनट का मौन रखा गया और प्रस्ताव पारित कर सरकार से कहा गया कि वह आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी जरूरी कदम उठाए।

लोकसभा में बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मुंबई हमले के शिकार हुए लोगों के परिजनों के मुआवजे का सवाल लोकसभा में उठाया। केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आडवाणी ने कहा कि एक शहीद की विधवा दिल्ली आकर मुआवजा न मिलने की शिकायत करती है। सरकार को पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की कोशिश तेज करनी चाहिए।

अपने नेता का इशारा पाकर लोकसभा में बीजेपी सांसदों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। अनंत कुमार ने बीच में बोलना शुरू कर दिया। स्पीकर उन्हें रोकती रही लेकिन अनंत कुमार लगातार मुआवजे के सवाल पर सरकार पर निशाना साधते रहे।

इसके बाद वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी भड़क गए। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी कि वो मुंबई हमले के शिकार लोगों के नाम पर सियासत न करें। प्रणब ने तो यहां तक कह डाला कि अगर इसी तरह राजनीति चलती रही तो कोई बड़ी बात नहीं देश पर फिर हमला हो जाए।

वहीं पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया को मुंबई में मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वो 26/11 हमले के पीड़ितों को मुआवजा हो रही देरी को लेकर भूख-हड़ताल पर बैठे थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Loksabha, Hangama, BJP, one year after 26/11



पिछली खबर
नम आंखों से दी 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि
अगली खबर
गंगा में डॉल्फिन के अस्तित्व को खतरा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर

अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं या अपने बच्चे को विदेशी इंस्टीट्यूट में पढ़ाना चाहते हैं या फिर विदेश से किसी सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। डॉलर के मुकाबले रुपए के दाम रिकार्ड स्तर तक गिर गए हैं। 21:44 PM, May 16, 2012

अन्ना हजारे के काफिले पर पथराव, यूथ कांग्रेस पर आरोप

करप्शन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला किया। हमले में अन्ना बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि अन्ना के काफिले की एक कार पर पत्थर से हमला किया गया। 19:36 PM, May 16, 2012

‘तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित’

तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं राजनीति से प्रेरित है और इनके पीछे दलाई लामा के लोगों का हाथ है। इन घटनाओं के माध्यम से वे तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित करना चाहते हैं। 18:23 PM, May 16, 2012

'क्लीन चिट मत दीजिए, जांच फिर से होनी चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा है कि हमें क्लीन चिट मत दीजिए, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि मामले की फिर से जांच होनी चाहिए।वकील ने कहा कि अभी इस मामले में और भी जांच की जरूरत है। 16:40 PM, May 16, 2012

आरुषि हत्याकांड में CBI ने तलाशे हैं बेजुबान गवाह!

नोएडा आरुषि हत्या कांड में सीबाआई कातिल के करीब है, लेकिन तलाश है सबूतों की और सबूत तलाशने के लिए सीबीआई ने तलाशे हैं कुछ बेजुबान चश्मदीद गवाह। ये वो गवाह हैं जो कत्ल के एक एक सच को जानते हैं। 15:49 PM, May 16, 2012

रुपये में गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं: प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज सदन में रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर बोलते हुए भरोसा दिया कि इससे आम आदमी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए की ये गिरावट अस्थायी है। 14:39 PM, May 16, 2012

एयर इंडिया के पायलटों की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एयर इंडिया के पायलटों के संघ इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) की याचिका पर फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। 14:30 PM, May 16, 2012

गिरफ्तारी से डरे निर्मल बाबा, अग्रिम जमानत अर्जी

धर्मगुरू निर्मल बाबा ने बिहार के अररिया कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। निर्मल बाबा ने ये अर्जी अपने वकील के जरिए दी है। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। 13:44 PM, May 16, 2012
IBN7