मुंबई। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बीजिंग ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान सुशील कुमार को ताउम्र मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है।
कंपनी ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में साफ किया कि सुशील को 'फ्लाइंग फॉर लाइफ' वर्ग में शामिल कर लिया गया है।
स्पाइसजेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी समयुक्त श्रीधरन ने कहा कि हमें खुशी है कि भारतीय बीजिंग ओलंपिक में शानदार सफलता हासिल कर रहे हैं। सुशील और अभिनव बिंद्रा जैसे खिलाड़ियों ने दूसरों के लिए सफलता के रास्ते खोले हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Susheel, Gift, Olympic








कमेंट्स
0