IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

स्लिम होना है तो डायटिंग नहीं व्यायाम भी करो

Posted on Dec 08, 2009 at 02:31pm IST | Updated Dec 08, 2009 at 02:47pm IST

नई दिल्ली। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और आप साइज जीरो बॉडी चाहते हैं तो कुछ जरूरी सलाहों पर जरूर गौर फरमाएं।

करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, जॉन एब्राहम, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर -ज़रा सोचिए, आप भी इन्हीं जैसे फिट हो जाते, इतने स्मार्ट लगते, कोई आप पर भी पहली नज़र में ही फिदा हो जाता। जिन लोगों की ख्वाहिश है पतला बदन उनको कुछ ज़रूरी बातें जानना चाहिए।

क्या करें

-वज़न कम करने का शॉर्टकट मत ढूंढिए। फॉर्म्यूला डाइट्स फटाफट वज़न घटाने में मदद तो करती हैं, लेकिन उन्हें छोड़ते ही वज़न दोबारा बढ़ जाता है। यानी वज़न कम करने के लिए चाहिए एक्सपर्ट सलाह।

- हर शरीर के पोषण की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं। इसलिए हर शख्स को वज़न घटाने के लिए एक खास डाइट ही लेनी चाहिए।

- आपकी जीवन शैली यानी रोज़ आप कितना फैट बर्न करते हैं, उससे तय होगा कि आपको खान-पान में बदलाव से कितनी और कैलोरीज़ घटाने की ज़रूरत है।

- वज़न कम करने के लिए सिर्फ डाइट ही काफी नहीं है। कितनी और कैसी एक्सरसाइज़ करनी चाहिए इसका भी कोई फॉर्म्यूला नहीं है। किसी के लिए डान्स, तो किसी के लिए योग, किसी को चलना पसंद है तो किसी को जिम। यानी इन सभी बातों को समझ कर ही आपके लिए सही डाइट और एक्सरसाइज़ प्लैन बनाया जा सकता है।

एक्सरसाइज जरूरी

वैसे वज़न घटाने के लिए आपको जीवनभर डाइट करने की ज़रूरत नहीं है। कुछ समय तक डाइट करने के बाद आपको अपनी जीवनशैली में फर्क नज़र आने लगेगा। ज़रूरत है उस बदलाव को बनाए रखने की। यानी रोज़ाना आधे से एक घंटे किसी तरह का व्यायाम करें।

सर्दी हो या गर्मी दिन में 10 से 15 ग्लास पानी पिएं। ताज़े फल और सब्ज़ी खाएं और बहुत लम्बे समय तक भूखे ना रहें। यानी हर दो घंटे में थोड़ा सा खा लें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Exercise, Must, For, Slim, Body, healthy hai to hit hai



पिछली खबर
वजन घटाएं और चैन की सांस लेकर सो जाएं
अगली खबर
कार वर्कशॉप अब आपके दरवाजे पर!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7