IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

जानें: बच्चों को घर के खाने से परहेज क्यों?

Posted on Dec 09, 2009 at 02:27pm IST | Updated Dec 09, 2009 at 07:13pm IST

मुंबई। क्या आपके बच्चे घर के खाने से दूर भागते हैं? क्या उन्हें सिर्फ जंक फूड ही पसंद है? और क्या ऐसे में उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो ध्यान दीजिए हमारी इस रिपोर्ट पर जिसमें आप जानेंगे कि कैसे बच्चों में घर के खाने की रुचि जगाई जा सकती है।

मालूम हो कि न जाने ऐसे कितने घर हैं जहां बच्चों के ढंग से खाना न खाने की मुश्किल आम है। बानगी के तौर पर मुंबई का आरेकर परिवार। इनका बेटा हर्षद लोकमान्य अंग्रेजी स्कूल की पहली क्लास में पढ़ता है लेकिन खाना खाने के नाम पर वो हमेशा ना नुकुर करता है। हर्षद को अगर कुछ अच्छा लगता है तो वो हैं जंक फूड्स जैसे चॉकलेट चिप्स और वेफर्स। हर्षद की इस आदत से उसके घरवाले परेशान हैं।

बच्चों को खाने से परहेज क्यों

गौर करें तो इस मुश्किल के पीछे की वजहें साफ तौर पर समझ आ जाती हैं।

-सबसे पहली वजह बच्चों को जंक फूड की आदत लगना

-बच्चों को जंक फूड खाने की इजाजत देना

-बच्चों को घर के खाने का फायदा न समझाना

-बच्चों में घर के खाने को लेकर रुचि न जगाना

बढ़ती उम्र में बच्चों के खाना नहीं खाने से मां-पिता को कितनी परेशानी हो रही है। और ऐसे में बच्चों की जिद को भी मानने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

अब सवाल ये उठता है कि बच्चों में घर के खाने की आदत कैसे डालें।

उपाय

-इसके लिए बच्चों को हर दिन कुछ नया बनाकर खिलाएं

-बच्चों में घर के खाने को लेकर रुचि जगाएं

-उन्हें जंक फूड का नुकसान समझाएं

-बच्चों की पसंद का खाना घर में बनाकर खिलाएं

एक बार ये कोशिश करें और फिर देखें आपके बच्चों में घर का खाना ही कैसे उनकी भूख को जगा देता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Children, Junk, Food, Habbit, healthy hai to hit hai



पिछली खबर
देखें:कैसे दी जाती है किसी तस्वीर को नया लुक
अगली खबर
मोटापे का शिकार हो सकते हैं जल्दबाजी में खाने वाले

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7