IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

बाल गिर रहे हैं तो टेंशन मत लो, अच्छा खाओ

Posted on Dec 11, 2009 at 02:21pm IST

नई दिल्ली। क्या आपके बाल झड़ रहे हैं? क्या इसके लिए आप इलाज करवा कर थक-हार चुके हैं? अगर कुछ ऐसी ही दिक्कत आपके साथ है तो आप यहां जान सकते हैं कि क्यों झड़ रहे हैं आपके बाल और आप ऐसा क्या करें जिससे बालों का झड़ना कम हो।

खूबसूरत लंबे और घने बालों की खूबसूरती पर ना जाने कितनी शेयरो-शायरी कहीं गई, ना जाने कितने गाने लिखे गए, कितने कसीदे पढ़े गए। किसी की भी शख्सियत को और खूबसूरत और रौबिला बनाते हैं बाल। मगर क्यों अचानक किसी के सिर से गायब होने लगते हैं ये बाल। बढ़ती उम्र में बाल गिरे तो समझ में आता है मगर जवानी में बालों का गिरना जरूर कोई गड़बड़ है।

दरअसल समय से पहले बाल गिरने की कई वजह हैं....

-पहली वजह-सर की त्वचा या फिर स्कैल्प का रूखापन या खुश्की। कई लोगों के सिर में रूसी या डैंड्रफ हो जाता है और अगर डैंड्रफ का सही इलाज नहीं हुआ तो फिर बाल गिरना तय।

-दूसरी वजह है अनुवांशिक या फिर हेरिडिटरी। यानी अगर आपके मां-बाप के सिर पर बाल कम है तो आपके सिर पर भी बाल कम होने की आशंका बढ़ जाती है।

लेकिन आज के इस दौर में बाल गिरने या फिर गंजेपन की सबसे बड़ी वजह है तनाव। इस भागती-दौड़ती ज़िंदगी में हम काम के बोझ के तले दबे हुए हैं। नतीजा झुंझलाहट और चिड़चिड़ापन और तनाव हमारे बालों की सेहत के लिए ठीक नहीं।

ऐसे ही एक शख्स मिस्टर जमीर सिद्दीकी जो पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर हैं, झड़ते बालों से काफी परेशान हैं। इलाज के लिए कई तरह का नुस्खा अपनाया लेकिन आज भी उनका सिर जैसा था वैसा ही है। किसी डॉक्टर ने महंगा तेल लगाने की सलाह दी तो किसी ने महंगा इलाज लेकिन सब के सब फेल।

मालूम हो कि जमीर सिद्दीकी जैसे कई लोग हैं जो अपने सिर पर बाल उगाने के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं लेकिन उसके बाद भी उनके सिर पर बाल नहीं आते। डॉक्टर ज़मीर के गिरते बालों की सबसे बड़ी वजह तनाव को मानते हैं।

अपने शरीर का थोड़ा ध्यान, सही खाना-पीना और टेंशन को बाय-बाय समय रहते अगर इन पर ध्यान दे दिया गया तो यकीनन बाल झड़ना थोड़ा कम हो सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hairfall, Control, healthy hai to hit hai



पिछली खबर
अब से यादों में ही रहेगा हमारा बजाज
अगली खबर
शादियों में जाम छलकाने में पंजाबी सबसे आगे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7