कुआलालंपुर। मलेशिया के क्लांग प्रांत के कामपुंग जावा शहर में रहने वाले भारतीय मूल के छह वर्षीय बच्चे ने अपनी कमर में बंधी रस्सी की मदद से 1.67 टन वजनी मर्सिडीज कार को 120 मीटर तक खींचकर सबको हैरान कर दिया।
टी. संतोषपेरुमल नाम के इस बच्चे ने शुक्रवार को अपने पिता के वर्कशॉप में मर्सिडीज बेंज 240ई मॉडल की कार को खींचा। कार में चार लोग सवार थे। संतोषपेरुमल के इस कारनामे को देखने के लिए हजारों लोग जमा थे।
नर्सरी में पढ़ने वाले संतोषपेरुमल को अपने पसंदीदा कार्टून चरित्र 'बेन-10' की तर्ज पर 'संतोष-10' कहलाना पसंद है। समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक कार खींचने के सफल प्रयास के बाद अब संतोषपेरुमल ने हवाई जहाज खींचने का लक्ष्य बनाया है।
संतोषपेरुमल को भरोसा है कि इस काम में मलेशिया में सस्ती हवाई यात्रा मुहैया कराने वाली कंपनी-एअरएशिया उसकी मदद करेगी।
संतोषपेरुमल के पिता एन. थैगू ने बताया कि इस कारनामे के बाद उनके बेटे का नाम 'मलेशियन बुक्स ऑफ रिकार्ड्स' में दर्ज हो जाएगा। थैगू के मुताबिक उनका बेटा तीन टन वजनी ट्रक भी खींच सकता है।
More on: Malaysia, Indian boy, Mercedes








कमेंट्स
0