IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

ट्विटर पर हुई 3 विदेश मंत्रियों की बैठक !

  • एजेंसियां
Posted on Dec 13, 2009 at 03:11pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर अब निजी अभिव्यक्ति का मंच के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति का अड्डा भी बन गई है। भारत, बहरीन और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने बीते सप्ताह ट्विटर पर ही एक त्रिपक्षीय बैठक की।

बीते सप्ताह बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने टिप्पणी की, "मैंने अपने दोस्त अहमद अब्दुल घीट (मिस्र के विदेश मंत्री) के साथ हाल ही में कैफे इटैलिया में रात का भोजन किया। इस दौरान खुशनुमा माहौल था और खुशनुमा बातचीत भी हुई। हमने वहीं से ट्विटर के माध्यम से शशि थरूर के साथ संवाद किया।"

इसके एक दिन बाद थरूर ने टिप्पणी की, "वह त्रिपक्षीय बैठक थी।" कुछ दिनों पहले अल खलीफा ने ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी, "मैं थरूर से प्रेरणा लेकर ही इस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आया। थरूर आपने मुझे ट्विटर में बदल दिया .. लेकिन मैं अभी भी एक अच्छा मुसलमान हूं।" इसके बाद से बहरीन के विदेश मंत्री ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बारे में काफी कुछ लिखा है।

भारत से जुड़ी एक टिप्पणी में बहरीन के विदेश मंत्री ने कहा था, "हर बहरीनवासी का भारत के साथ किसी न किसी तरह का जुड़ाव है। यह यात्रा, मित्रता, शिक्षा और बालीवुड के जरिए है।"


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: twitter, meeting



पिछली खबर
भारतीय मूल के बच्चे ने मर्सिडीज कार खींची
अगली खबर
यहां की लड़कियां पहले मां बनती हैं फिर होती है शादी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7