IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

अब साइबर नाइफ तकनीक से कैंसर का इलाज

Posted on Dec 14, 2009 at 02:25pm IST

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज में साइबर नाइफ तकनीक क्रांति बनकर आई है। इस तकनीक से हजारों मरीज़ों को जीवनदान मिला है। रेडियशन ,कीमोथेरेपी जैसे पारंपरिक तकनीक से हटकर साइबर नाइफ के ज़रिए ऐसे ट्यूमर भी ऑपरेट किए जा सकते हैं जो बेहद संवेदनशील जगह पर हों या जिनकी सर्जरी करना नामुमकिन माना जाता है।

क्या आपका कोई अपना कैंसर की खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है? रेडियशन का दर्द अब उनसे सहा नहीं जा रहा? क्या आपरेशन के बाद भी ट्यूमर बढ़ रहा है, और दोबारा सर्जरी संभव नहीं मानी जा रही? ऐसे कैंसर पीड़ितों के लिए साइबर तकनीक उम्मीद की किरण बन कर आई है। ये साइबर नाइफ या चाकू एक रोबोट बांह से जुड़ा होता है जिसे डाक्टर नियंत्रित करता है। इससे पेचीदा से पेचीदा सर्जरी की जा सकती है।

साइबर नाइफ के जरिये सर्जरी होने पर न तो खून निकलता है और न कैंसर प्रभावित अंग के अलावा शरीर पर कहीं असर पड़ता है। यानी रोगी जल्दी ही सामान्य जीवन जी सकता है। इस इलाज के लिए महज़ तीन से पांच बैठकों की ज़रूरत होती है। अमेरिका मे इस इलाज को 2001 में मान्यता मिली। आज ये तकनीक दुनिया के लगभग 150 केंद्रों में उपलब्ध है, जिनमें ज्यादातर अमेरिका में ही हैं। एशिया में इस वक्त ये सुविधा सिर्फ भारत में है। एचसीजी बैंगलोर इंस्टिट्यूट ऑफ ऑंकोलोजी और चेन्नई का अपोलो अस्पताल इस तकनीक से लैस है।

डॉक्टरों की नजर में इस तकनीक के और फायदे भी हैं।

-ये दर्द रहित है

-ऑपरेशन के लायक न माने जाने वाले ट्यूमर का इलाज हो सकता है

-अत्यंत सटीक है

-कम से कम साइड इफेक्ट्स यानि अन्य प्रभाव

-इलाज का समय 5 से 6 हफ्ते से घटकर 3 से 5 दिन

इसमें एडेप्टिव इमेज रेडिएशन थिरेपी सिस्टम भी मौजूद है, जो विशिष्ट उपचार के लिए सुविधाजनक और स्वीकार्य थिरेपी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Cyber, Knife, Treatment, Cancer, healthy hai to hit hai



पिछली खबर
'नेनोसेंसर्स' तकनीक से जल्दी होगी कैंसर की पहचान
अगली खबर
अनोखी है बीएमडब्लू फाइव सीरीज 530डी कार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7