लंदन। हाल ही में हीरे की अंगूठी खरीदने पहुंचे अभिनेता रसेल ब्रांड ने उनके द्वारा गायिका कैटी पैरी के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने की योजना की अटकलों को हवा दी है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 'एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स' समारोह में मुलाकात के बाद से अक्टूबर से ब्रांड और पैरी साथ में समय बिता रहे हैं।
ब्रांड यह स्वीकारते रहे हैं कि पैरी के प्रति उनके मन में गहरी भावनाएं हैं। हाल ही में उन्हें एक फोटो में लंदन में हीरे की अंगूठी खरीदते हुए दिखाया गया है।
More on: Catey parey, brand, hollwood








कमेंट्स
0