IBN7 IBN7

[+] 51 और खबरें

खूबसूरत आंखों को कैसे बचाएं गलूकोमा से...

Posted on Dec 21, 2009 at 08:39am IST | Updated Dec 21, 2009 at 12:59pm IST

नई दिल्ली। खूबसूरत आंखें कौन नहीं चाहता लेकिन आंखों की खूबसूरती तब तक ही है जब तक कि वो देख सकती हैं। जब तक वो दुनिया को देखने के लिए किसी पर निर्भर नहीं हैं। इसलिए आपनी आंखों की अहमियत जानिए और रखिए इनका खास ख्याल।

आंखें हमारे शरीर का वो अंग हैं जो हमें इस दुनिया की खूबसूरती से जोड़ती हैं। रंगों की अहमियत हमें आंखों से ही पता चलती है। अगर आंखों का ख्याल ध्यान से न रखा जाए तो आंखों का कोई रोग आपके जीवन को अंधेरे से भी भर सकता है और सोचिए जब रंग देखने को मिले तो किसी रोग के कारण छाया अंधेरा किसे अच्छा लगेगा।

मालूम हो कि ग्लूकोमा भी ऐसा ही आंखों का एक रोग है। ये एक ऐसी बीमारी है जो धीरे धीरे आंखों की रोशनी को बिल्कुल खत्म कर देती है। इसमें व्यक्ति को चीज का सिर्फ केंद्र दिखाई देता है और बाद में ये भी दिखना बंद हो जाता है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितनी खतरनाक बीमारी हो सकती है। तो इससे बचने के लिए इसके लक्षण भी पता होना जरूरी है।




ग्लूकोमा के लक्षण

-रंगों में फर्क करने में मुश्किल होती है

-चीजों का कुछ हिस्सा ही दिखाई देता है

-आंखों की पुतलियों में या उनके आसपास दर्द रहने लगता है

-लगातार सिरदर्द रहने लगता है

-तेज रोशनी के आसपास आकृतियां दिखने लगती हैं

अक्सर ग्लूकोमा के लक्षण का पता नहीं चलता। दुनिया भर में ये बीमारी करीब 6 करोड़ लोगों को हर साल प्रभावित करती है और इसका बड़ा हिस्सा भारत में मौजूद है। इस बीमारी के ज्यादातर मामले 40 साल से ज्यादा के लोगों में देखने को मिलते हैं। नवजात शिशुओं में भी ये बीमारी आसानी से देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर इसके लक्षण और कारणों के बारे में कुछ जानकारी हो तो आप सही समय पर इसे होने से पहले ही रोक सकते हैं।

ग्लूकोमा के कारण

-परिवार में पहले से ही किसी को ये बीमारी हो

-बहुत ज्यादा तनावग्रस्त रहना

-ज्यादा स्टेरॉइड्स लेना

-ब्लड प्रेशर स्थिर न रहना

-ज्यादा शुगर लेवल या डायबिटीक होना

ग्लूकोमा के इलाज के लिए सबसे पहले जरूरी है इस बीमारी की जांच करवाना ताकि सही समय पर सही इलाज से इसे रोका जा सके। ग्लूकोमा के डायग्नोसिस के लिए कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं जिनमें आंखों पर पड़ने वाले दबाव, आंखों की आकृति में बदलाव, ऑप्टिक नर्व का चेकअप, कॉर्निया की मोटाई जैसी कई चीजें चेक की जाती हैं।

ग्लूकोमा का इलाज

कई मामलों में तो आंखों की दवाई से ही काम बन जाता है लेकिन ग्लूकोमा का इलाज कई तरह की सर्जरियों से भी किया जा सकता है। ये बीमारी बदलते मौसम की वजह से या खाने में लापरवाही की वजह से हुई बीमारी नहीं है। इसलिए जरूरी है कि इसके इलाज में कोई लापरवाही न बरती जाए और बहुत ही सावधानी से इसका इलाज किया जाए। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही कुछ भी करें। अपने आप आंखों में कोई भी दवाई न डालें और न ही कोई दवाई खाएं क्योंकि हो सकता है जिस दवाई को आप अपनी आंखों के लिए अमृत समझ कर लें वो ही जहर हो।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Eyes, Protection, healthy hai to hit hai



पिछली खबर
देखें: गुदड़ी के लाल कैसे पहुंचे जमीन से आसमान पर
अगली खबर
गूगल की सबसे ज्यादा सर्च है KISS टॉपिक

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
एक और सस्ता टैबलेट
17:10 PM, May 21, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012
Photogallery
केट अपटोन
09:12 AM, May 17, 2012
Photogallery
कैमरा फोन का बाप!
14:06 PM, May 16, 2012
Photogallery
मिरांडा केर
09:25 AM, May 16, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012

तस्वीरों में: अर्थ को बचाने उतरी ये हरी-भरी हसीना

पूर्व 'मिस अर्थ फिलीपींस' सैंड्रा सीफर्ट अपनी हरी-भरी अदाओं के साथ। सैंड्रा ने अपने पूरे शरीर पर पृथ्वी के महासागर-महाद्वीप को पेंट कराया हुआ है। 11:17 AM, Apr 27, 2012
IBN7