2009 ने बहुत सारे सितारों को आसमान पर चढ़ाया। वहीं बहुत सारे सितारों को जमीन पर भी लुढ़काया। क्योंकि बॉलीवुड में किसी की भी किस्मत का सितारा चमकता है। साल 2009 ने किन-किन फिल्मों को बनाया हिट। साल 2009 की टॉप 5 फिल्म की कैटेगरी में नंबर 5 पर जो फिल्म रही वो है आमिर खान की 3 इडियट्स।
नंबर 5 पर
25 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स। इस साल की रही सबसे बड़ी हिट। लेकिन इसको पांचवे पायदान पर इसलिए रखा गया है क्योंकि अभी तक इसका पूरा कलेक्शन सामने नहीं आया है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए पूरे 29 करोड़ रुपए। माना जा रहा है कि इस फिल्म ने गजनी के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यानी आमिर खान बूता रखते हैं अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने का। गजनी में जहां आमिर ने बनाए थे 8 पैक ऐब्स वहीं इस फिल्म में आमिर ने अपनाई है लीन बॉडी।
आमिर ने इस फिल्म में भी एक्सपेरिमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया। थ्री इडियट्स की कहानी केतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है। थ्री इडियट्स ने रिलीज के चार दिन के अंदर ही साल की टॉप फाइव फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
26 जून को रिलीज हुई फिल्म न्यू यॉर्क। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हमले पर बनी न्यू यॉर्क को फायदा मिला। इस साल की मल्टीप्लैक्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की लड़ाई का। 2-3 महीनों तक चली इस लड़ाई के खत्म होते ही मल्टीप्लैक्स में पहली जो फिल्म लगी वो थी न्यू यॉर्क। बड़ा बैनर, बड़े सितारे, और खूबसूरत लोकेशन से सजी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।
पसंद करने की दो वजहें थीं। पहली थीं कटरीना कैफ और दूसरी कटरीना और जॉन की जोड़ी। कबीर खान की फिल्म ने कमाए पूरे 47 करोड़ रुपए। जिसमें से 25 करोड़ सिर्फ पहले हफ्ते में ही कमा लिए थे। नील नितिन मुकेश को भी इस फिल्म से थोड़ी-बहुत लाइमलाइट मिल गई। कुल मिला कर ये फिल्म जॉन,कटरीना और नील नितिन मुकेश तीनों के लिए लक्की साबित हुई।
नंबर 3 पर
साल 2009 की टॉप 5 फिल्मस की लिस्ट में नंबर 3 पर है सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड। फिल्म वॉन्टेड ने रिलीज के पहले सोमवार को ही 7.5 करोड़ की कमाई की जो आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी से ज्यादा थी।
इस फिल्म में सलमान का वही पुराना जादू एक बार फिर दिखा। एक्शन, स्टंट्स और जबरदस्त डांस ने सलमान को उनके फैन्स के बीच एक बार फिर पॉपुलर बना दिया। लगभग 52 करोड़ की कमाई के बाद सलमान की वॉन्टेड, 2009 में बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बन गई।
इस फिल्म ने पहले हफ्ते मे 30 करोड रुपए कमाए। वॉन्टेड का सस्पेंस और उसका म्युजिक फिल्म की USP थी। इस फिल्म से बॉलीवुड को एक नया डायरेक्टर भी मिला प्रभु देवा। सलमान की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की और सलमान बन गए सलमान वॉन्टेड खान।
नंबर 2 पर
साल 2009 की सबसे बेहतरीन फिल्म है 6 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी। लगभग 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 38 करोड़ की कमाई कर ली। लोगों ने रणबीर और कटरीना की जोड़ी को सराहा।
साल की नंबर 1 फिल्म
साल 2009 की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही लव आजकल। इम्तियाज अली ने जब वी मेट के बाद एक और रोमेंटिक फिल्म बना कर लोगों को ये प्रूव कर दिया कि वो भी बेहतर डायरेक्टर हैं। 31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। लव आजकल की मेकिंग कॉस्ट आई 42 करोड़। लेकिन इस फिल्म की टोटल इनकम रही 93 करोड़ रुपए। यानी फिल्म रही फायदे में।
पहली बार इस फिल्म से इम्तियाज ने सैफ और दीपिका की जोड़ी को पर्दे पर उतारा। और ये बन गई साल की सबसे रोमेंटिक जोड़ी। इस फिल्म के गाने की तो चौर बाजारी गाने ने हर जगह धूम मचा दी। एक तरफ जहां फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई वहीं इसका म्य़ूजिक बना सभी डिस्क और पब की शान।
साल 2009 की सबसे बड़ी हिट रही लव आज कल। सैफ और दीपिका की जोड़ी ने तो धमाल ही मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद लव आज कल बन गई है इस साल की नंबर 1 फिल्म।








कमेंट्स
0