IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

ऊप्स! नए साल के स्वागत को नहीं आएंगे चंदा मामा

Posted on Dec 30, 2009 at 12:36pm IST | Updated Jan 01, 2010 at 06:04pm IST

Email
Print

बेंगलुरु। नया साल आने में बस एक दिन और बचा है। नए साल के स्वागत के लिए लोग तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मानते हैं कि चंद्र ग्रहण की वजह से उनके जश्न में खलल पड़ सकता है।

इस साल के आखिरी वक्त में यानी नया साल आने से कुछ घंटे पहले चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस वजह से कई लोग घर से बाहर निकलना सही नहीं मानते, लेकिन ज्यादातर लोग इस पल को यादगार बनाने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं।

नए साल की तैयारियों ने अभी से माहौल को रंगीन बना दिया है। दोस्तों के साथ पार्टी की योजनाएं बन रही हैं। कोई पब में नए साल की अगवानी करना चाहता है तो कोई होटल में। लेकिन मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव वीणा और उनकी बहन सपना घर पर ही सारी तैयारियां कर रही है।




दिसंबर की रात चंद्रग्रहण होगा, इस वजह से उन्हें घर से बाहर निकलने की मनाही है। उनके घर वालों के मुताबिक ग्रहण के दिन बाहर निकलना शुभ नहीं है इसलिए इस बार नया साल घरवालों के बीच मनेगा।

31 दिसंबर को चंद्र ग्रहण रात 9.30 से रात 1 बजे तक लगेगा। यानी ये इस साल के आखिरी घंटे और नए साल के शुरुआती घंटे में होगा। बोथरा परिवार का कहना है कि वो इस समय के बाद ही पूजा करके कोई काम करेंगे।

लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह नए साल पर झूमने को तैयार है। नए साल की तैयारियों पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं पड़ने वाला।

तमाम होटल और पब मालिक भी उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल पर लोग बेझिझक बाहर निकलेंगे और नए साल का स्वागत जोर-शोर से होगा।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: New year, Celebration, Eclipse, welcome 2010



पिछली खबर
मैरिड कपल हो तो झेल जाओगे हेल्थ पर झटके!
अगली खबर
85 फीसदी औद्योगिक क्षेत्र हेल्थ के लिए खतरनाक

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7