IBN7 IBN7

[+] 163 और खबरें

देखें: कौन रहे साल 2009 के सुपर फ्लॉप हीरो

Posted on Dec 31, 2009 at 11:02am IST | Updated Dec 31, 2009 at 12:08pm IST

Email
Print

मुंबई। 2009 ने बहुत सारे सितारों को आसमान पर चढ़ाया। वहीं बहुत सारे सितारों को जमीन पर भी लुढ़काया। आखिर कौन हैं वो 3 हीरो जो बने इस साल के सुपरफ्लाप 3।

नंबर-1

अक्षय कुमार

साल 2008 जहां अक्षय के लिए के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया था वो फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन इस साल उनके उनके कदम जहां भी पड़े जमीन खुद बखुद धसने लगी। इस साल उन्हें सुपरफ्लॉप खिलाड़ी खिताब दिया गया।




कामयाबी के आसमान में बिना पैराशूट के तैर रहे अक्षय ने जैसे ही चांदनी चौक से चीन में कूदने की कोशिश की वो धड़ाम से गिरे। यहीं से उनकी नाकामी का सिलसिला शुरू हो गया।

चांदनी चौक टू चाइना से जो नाकामी शुरू हुई ,वो जोंक की तरह चिपक गई। फ्लॉप नाम की इस जोंक ने अक्षय का खून चूसना शुरू किया। उन्होनें ब्लू में समंदर में खजाना ढूंढने की कोशिश की हो या 8 *10 में अपना ही अक्स देखने की उनकी ख्वाहिश रही हो। फ्लॉप नाम की इस जोंक ने कहीं भी उनका पीछा नहीं छोड़ा।

हालांकि अक्षय को थोड़ी बहुत तसल्ली कमब्खत इश्क से मिली। फिल्म तो नहीं थी लेकिन उसे फ्लॉप भी नहीं कहा जा सकता था। अक्षय की ये कामयाबी इसलिए भी अधूरी थी क्योंकि आलोचकों की नजर में कमबख्त इश्क फ्लॉप ही थी।

बहरहाल साल में तीन फ्लॉप और एक एवरेज के साथ अक्षय खड़े हैं फ्लाप के सबसे उंचे पायदान पर

नंबर-2

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश फिल्म इंडस्ट्री का हॉट केक। एक ऐसा एक्टर जिसमें जॉनी गद्दार में दिखाया कि उसमें सुपरस्टार बनने के सारे गुण हैं। सिर्फ एक फिल्म की कामयाबी ने नितिन को बना दिया दर्शकों को चहेता। निर्माताओं को भी नील में कामयाबी के सारे जीन्स दिखाई दिए।

लेकिन साल की शुरुआत में ही सारी उम्मीदें टूट गईं। नील ने ‘आ देखें जरा’ में सेक्सी बिपाशा बसु के साथ सोलो एंट्री मारी। लेकिन दर्शकों ने तो उन्हें अपना दम दिखा दिया। दर्शकों ने कहा क्या देखें, तुममें कोई दम नहीं। फिल्म फ्लॉप

हो गई।

इसके बाद आई फिल्म ‘न्यूयार्क’ में जॉन अब्राहम और कटरीना कैफ के साथ थे। फिल्म में हालांकि नील मेन रोल में नहीं थे लेकिन न्यूयार्क की कामयाबी का सेहरा उनके सिर भी बंधा।

लेकिन ये कामयाबी जल्द ही काफूर हो गई। जेल फिल्म के प्रमोशन में नील ने कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म के प्रमोशन के नील तिहाड़ जेल तक पहुंच गए। लेकिन तमाम प्रमोशन भी जेल को हिट न करवा सके। जानी गद्दार की जिस कामयाबी को नील जेल में दोहराना चाहते थे वो जेल में ही कैद हो गई।

नंबर-3

सलमान खान

इस साल सबसे पहले सलमान की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ आई। इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत असिन थी। असिन जिनकी ‘गजनी’ कुछ वक्त पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही थी। लेकिन लंदन ड्रीम्स कब आई और कब चली गई किसी को पता ही नहीं चला।

इसके बाद आई ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में उनके साथ हॉट एंड सेक्सी करीना कपूर थी। फिल्म पति और पत्नी के रिश्ते के इर्दगिर्द घूमती थी। फिल्म की कहानी घिसीपिटी थी और हालांकि मुंबईया फार्मूले के मुताबिक आखिर में करीना और सलमान का मिलन हो जाता है लेकिन ये फिल्म भी सलमान की नाकामी का सिलसिला नहीं तोड़ सकी।

सलमान पर नाकामी का ठप्पा लग चुका था मगर तभी साल के आखिर में सलमान को राहत मिली जब ‘वांटेड’ हिट हो गई। हालांकि इस फिल्म से सलमान के चेहरे पर मुस्कान लौट आई लेकिन ये कामयाबी इतनी नहीं थी कि उनकी पिछली फ्लॉप फिल्मों का दर्द कम हो जाता।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: 2009, Flop hero, List, welcome 2010



पिछली खबर
‘सुंदर, सरल लड़की का किरदार निभाना मुश्किल’
अगली खबर
एक बार फिर डायरेक्शन शुरू करेंगे गुलजार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7