नई दिल्ली। पूरी दुनिया में नए साल का धमाकेदार अंदाज में आगाज हुआ। 2009 को अलविदा कहकर लोग नाच गा कर 2010 के स्वागत में जुटे।
चाहे देश का कोई शहर हो या विदेश हर जगह आसमान आतिशबाजी की तेज रोशनी से जगमगाती रही। हर कोई अपने-अपने अंदाज में नए साल के स्वागत में जुटा रहा। कई जगह रात भर जश्न का सिलसिला चलता रहा।
मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर समेत देश के तमाम शहरों में जश्न का मंजर देखने को मिला। मुंबई में बिपाश बसु, सेलिना जेटली, अंजना सुखानी और क्लाउडिया ने ठुमके लगाए तो बैंगलोर में बैले डांस ने सबका दिल जीत लिया। वहीं दिल्ली में हर्द कौर ने अपने गानों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
गौरतलब है कि दुनिया के कई हिस्सों में नए साल 2010 ने कुछ घंटे पहले ही दस्तक दे दी थी। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान में लोगों ने नए साल का जमकर स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में सिडनी हार्बर के पास शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
2010 ने सबसे पहले न्यूज़ीलैंड के आस पास के द्वीपों में दस्तक दी। लंदन का आसमान भी शानदार आतिशबाजी से जगमगा उठा। जर्मनी और रूस में भी जश्न का ऐसा ही नजारा दिखा।
More on: New year, Celebration, Party, welcome 2010








कमेंट्स
0