IBN7 IBN7

[+] 161 और खबरें

थ्री इडियट्स की कहानी को लेकर भिड़े आमिर और चेतन

Posted on Jan 01, 2010 at 04:44pm IST | Updated Jan 01, 2010 at 10:34pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। फिल्म थ्री इडियट्स सुपरहिट भले ही हो गई हो लेकिन इसकी सफलता के साथ ही इसकी कहानी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के अभिनेता आमिर खान इसके लेखन का क्रेडिट अभिजात जोशी को दे रहे हैं जबकि युवा उपन्यासकार चेतन भगत का कहना है कि कहानी पूरी तरह से उनकी किताब ‘फाइव प्वाइंट समवन’ पर आधारित है। आमिर ने तो उनकी किताब तक नहीं पढ़ी, फिर वे कैसे कह सकते हैं कि ये जोशी की लिखी हुई है।

थ्री इडियट्स रिलीज होने के बाद चेतन ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई कि उन्हें फिल्म में पर्याप्त क्रेडिट नहीं दिया गया जबकि इसकी कहानी पूरी तरह से उनके उपन्यास पर आधारित है। जवाब में आमिर ने कहा कि ‘थ्री इडियट्स’ पूरी तरह से अभिजात जोशी की ही परिकल्पना है। उन्होंने तीन साल लगाकर इसकी पटकथा लिखी है। चेतन पब्लिसिटी के लिए जबर्दस्ती विवाद पैदा कर रहे हैं जिसका उन्हें बेहद दुख है।

आमिर के इस आरोप पर चेतन ने भी पलटवार किया है। एक इंटरव्यू में चेतन ने कहा है कि आमिर उनकी कहानी का श्रेय अभिजात को देने वाले कौन होते हैं। उनकी किताब अंग्रेजी का बेस्टसेलर उपन्यास है। फिल्म देखकर सब यही कह रहे हैं कि फिल्म उनकी किताब पर आधारित है। रही बात पब्लिसिटी पाने की तो उन्हें उनके उपन्यास से अच्छी खासी पब्लिसिटी मिली हुई है।

गौरतलब है कि चेतन के उपन्यास वन नाइट एट ए कॉल सेंटर पर सलमान खान अभिनीत फिल्म हैलो बनी थी जो फ्लॉप रही थी जबकि उनके दूसरे उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर थ्री इडियट्स बनी है। इस किताब की कहानी भी तीन ऐसे लड़कों की कहानी है जो आईआईटी में पढ़ने जाते हैं। उनमें से एक को वहीं के प्रोफेसर की लड़की से प्यार हो जाता है। दूसरा लड़का बेहद गरीब घर से है और अपने परिवार की स्थिति सुधारने के लिए किसी तरह एक अच्छी सी नौकरी पाना चाहता है जबकि तीसरा लड़का अपनी अलग सोच के लिए जाना जाता है। इन तीनों में दोस्ती होती है और अपनी अलग सोच के कारण ये अपनी क्लास के फिसड्डी स्टूडेंट बनते हैं। बाद में वे आईआईटी की व्यवस्था से विद्रोह करते हैं।




कहानी के इस विवाद पर अपनी राय दें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: three idiots, amir, chetan bhagat



पिछली खबर
रुबिना को न्यू ईयर में गिफ्ट में मिला घर
अगली खबर
अपने हीरो की हार बर्दाश्त नहीं: अब्बास

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

4

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7