आईबीएन7 की खास पेशकश 'सारे जमीन पर' में आप जानेंगे कि किस तरह सियासी गलियारे में साल 2009 तमाम किरदारों पर भारी रहा। इस साल की सियासी जमीन पर ऐसे-ऐसे खिलाड़ी फिसले कि न कानों को यकीन हुआ न आंखों को। कुछ ऐसे भी फिसले जिनके फिसलने का अंदाजा तो था पर इतना बुरा फिसलेंगे ये नहीं सोचा था। बीजेपी के लिए खासकर ये बुरा साल रहा। आडवाणी वेटिंग रूम में बैठे-बैठे ही रिटायर हो गए। वहीं मुलायम सिंह यादव के लिए भी 2009 मुसीबत का साल साबित हुआ, कहीं कांग्रेस की मार लगी तो कहीं माया की।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: 2009, Flop, Politician, welcome 2010








कमेंट्स
0