इम्फाल। मणिपुर में पिछले 48 घंटों के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
असम राइफल्स ने दक्षिणी आयगर हेड क्वार्टर के तहत उखरुल में चलाये गये एक अभियान में नेशलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान वुंगरेइ चान के रुप में की गयी। उसके पास से एक पिस्तौल 438 गोले, एक एके 47 राइफल चीन में निर्मित एक ग्रेनेड 500 ग्राम विस्फोटक पाउडर और अन्य सामग्री बरामद की गई।
एक अन्य घटना में 31 असम राइफल्स ने चन्देल जिले के वार्ड नम्बर पांच मोरेह पंगाल बस्ती में चलाये गये अभियान में ,पीपल्स यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट के एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान अब्दुल सलीम के रुप में की गयी।
थैबाल पुलिस ने आज कांगलेई मावोल कन्नालुप के सदस्य मंगलम को सेकमाइजिन से गिरफ्तार किया है। पूर्वी इम्फाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एल इबोतोम्बी ने बताया कि पुल्फ के तीन उग्रवादियों को इम्फाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान डब्ल्यू इनाओं, ओनिअम प्रेमिला और सलाम शामो देवी के रुप में की गयी है। इनके पास से एक पिस्तौल और कुछ कागजात बरामद किये गये।












कमेंट्स
0