नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स आने वाले हैं। सरकार ने राजधानी में प्लास्टिक की थैलियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन ये प्रतिबंध सिर्फ कागजों पर है। दिल्ली के किसी भी बाजार में निगाह डालिए, आपको दुकानदार थैलियों में सामान देते और लोग उन्हें लेकर घूमते नजर आ जाएंगे।
यहां तक कि कई ऐसी मल्टीनेशनल कंपनियां जो अपने देश में इनका बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करतीं वो भी यहां खुलेआम कानून का माखौल उड़ा रही हैं। सरकार ने कुछ एक मामलों में कार्रवाई तो की लेकिन प्लास्टिक की थैलियों पर अंकुश नहीं लगा।
दिल्ली पोल्युशन कंट्रोल कमेटी ने करीब 119 दुकानों को प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल करने पर नोटिस जारी किया। 43 के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। 52 प्लास्टिक बैग बनाने वाली यूनिट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई मगर कोई फर्क नहीं पड़ा।
हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छोटी दुकानों समेत रीबॉक, एडिडॉस, शॉपर्सस्टॉप, बिग जॉश इंडिया लिमिटेड जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। अंसल प्लाजा मॉल में शॉपर्सस्टाप और कश्मीरी गेट में साईं स्टेशनरी पर भी जुर्माना लगाया गया है लेकिन हालात जस के तस हैं।
साउथ एक्स, कनॉट प्लेस, सरोजनी नगर, राजौरी गार्डन, सदर बाजार जैसे बड़े बाजारों की हजारों दुकानों में पॉलीबैग्स का चलन अब भी जारी है। दुकानदारों के पास कोई और सस्ता विकल्प भी नहीं है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि बाकी दुकानदार सरकार के नोटिस के इंतजार में हैं जो उन्हें भी एक कारण दे पोलीबैग्स को खत्म करने का।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Pollythin, Use, Delhi, Hindustan Ki Kasam








कमेंट्स
0