IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

भारत की बांग्लादेश को 414 रनों की चुनौती

Posted on Jan 20, 2010 at 10:36am IST | Updated Jan 20, 2010 at 03:32pm IST

Email
Print

चटगांव। भारतीय क्रिकेट टीम ने जोहुर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के सामने 415 रनों का लक्ष्य रखा है।

मैच चौथे दिन बुधवार को भारतीय टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे एक रन की बढ़त मिली थी, जिसे मिलाकर उसकी कुल बढ़त 414 रनों की हो गई।

दूसरी पारी में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 116 रन बनाए जबकि वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 89 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 69 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा नाइटवॉचमैन अमित मिश्रा ने 50 और कार्यकारी कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली।

तीसरे दिन मंगलवार का खेल कम रोशनी के कारण निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे पहले खत्म कर दिया गया था। खेल रोके जाने तक भारतीय टीम ने सहवाग का विकेट खोकर 122 रन बनाकर कुल 123 रनों की बढ़त हासिल की थी।

तीसरे दिन 47 रन पर नाबाद लौटने वाले गंभीर ने 116 रनों की पारी खेलकर अपने करियर का नौवां शतक जड़ा जबकि मिश्रा 50 रन बनाकर आउट हुए। मिश्रा 24 रन पर नाबाद लौटे थे।

गंभीर ने अपनी 129 गेंदों की पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्का लगाया जबकि मिश्रा ने 70 गेंदे खेलकर छह चौके लगाए। गंभीर ने पिछले 11 टेस्ट मैचों में आठ शतक लगाए हैं।

गंभीर ने 9 अक्टूबर, 2008 और 20 जनवरी, 2010 के बीच कुल 11 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 22 पारियों में आठ शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 206 रन रहा है।

रन उगलते बल्ले के कारण ही गंभीर इस सत्र में विश्व के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज रहे और दो मौकों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बल्लेबाजों के वरीयता क्रम में पहले स्थान पर पहुंचे। 2004 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाले गंभीर ने अपने सभी शतक पिछले डेढ़ साल में लगाए हैं।

बहरहाल, चौथे दिन भारत ने गंभीर और मिश्रा के अलावा राहुल द्रविड़ (24), सचिन तेंदुलकर (16), युवराज सिंह (25), दिनेश कार्तिक (27) और जहीर खान (20) के विकेट विकेट गंवाए। युवराज ने 32 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि कार्तिक ने 42 गेंदों पर चार चौके जड़े।

तेंदुलकर (105 नाबाद) के करियर के 44वें टेस्ट शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 243 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम की पहली पारी मैच के तीसरे दिन 242 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी में सहवाग ने भी 52 रनों का योगदान दिया था।

स्कोरकार्ड


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
शादी के बाद भी जारी रखूंगी खेलना: सानिया
अगली खबर
मोदी ने मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं दिया: बट्ट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7