IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

'क्लीन स्वीप' के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

  • एजेंसियां
Posted on Jan 23, 2010 at 11:26pm IST

Email
Print

मीरपुर। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को मीरपुर में मेजबान बांग्लादेश को टेस्ट श्रृंखला के आखिरी मैच में भी मात देने के इरादे से उतरेगी। पहले टेस्ट में बांग्लादेशी टीम से कड़ी टक्कर मिलने के बाद भारतीय टीम यहां पहले से कहीं ज्यादा सजग भी होगी।

चटगांव टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को भले ही 113 रनों से हरा दिया था लेकिन यह जीत दुनिया की शीर्ष टीम के उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं थी। इसी बात का भान भारतीय टीम और कोच गैरी क्रिस्टन को भी अच्छी तरह होगा। भारतीय टीम का मकसद इस बार बांग्लादेशी चुनौती को बेहद कमजोर बनाने का होगा।

स्थानीय शेर-ए- बांग्ला स्टेडियम में मजबूत इरादे रखने के साथ ही भारत को प्रतिद्वंद्वी टीम को कमजोर आंकने की गलती भी नहीं करनी होगी। पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने बांग्लादेशी टीम का माखौल उड़ाने से जुड़ा जो बयान दिया था, उस पर उनकी खासी किरकिरी हुई थी। अब तो शायद पूरी टीम इससे वाकिफ हो गई होगी कि मेजबानों के सामने कोई गलती भारी पड़ सकती है।

भारत के लिहाज से यह बात अच्छी है कि उसके कई बल्लेबाज शानदार फार्म में हैं। विगत पांच टेस्ट मैचों में पांच शतक ठोकने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से टीम को इसी तरह की पारी की उम्मीद होगी। उनके शानदार लय को देखते हुए यह लाजमी भी है। वेसे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी भारतीय टीम के प्रमुख खेवनहार बन सकते हैं। राहुल द्रविड़ भी यहां अपने बल्ले की खामोशी जरूर तोड़ना चाहेंगे।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के इस आखिरी मैच में भारतीय टीम के सामने कुछ मुश्किलें जरूर हैं। मसलन भारतीय टीम के मध्यक्रम की मजबूती माने जाने वाले वी.वी.एस. लक्ष्मण चोटिल हैं जिससे बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाए रखने की चुनौती होगी। उल्लेखनीय है कि चटगांव टेस्ट की पहली पारी में भारत का बल्लेबाजी स्तंभ पूरी तरह ढह गया था हालांकि मास्टर ब्लास्टर के भरोसे टीम उस मुश्किल से निकल गई थी। ऐसे में लक्ष्मण की कमी थोड़ा खल सकती है।

यह बात जरूर है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टीम के साथ होने से लक्ष्मण की कमी शायद महसूस न हो लेकिन एस.श्रीसंत की कमी गेंदबाजी आक्रमण को लचर जरूर बना सकती है। पहले टेस्ट मैच में जहीर खान, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने भी मेजबान बल्लेबाज अपने बल्ले की चमक बिखेरने में कामयाब रहे थे। ऐसे में श्रीसंत की जगह टीम को एक विकल्प ढूंढना ही होगा।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
टीम इंडिया दो कैंप में बंटी! सहवाग और धोनी में ठनी
अगली खबर
बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमटी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7