IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमटी

Posted on Jan 24, 2010 at 08:55am IST | Updated Jan 24, 2010 at 03:19pm IST

Email
Print

मीरपुर। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रविवार को महमुदुल्लाह के नाबाद 96 रनों की बदौलत बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जहीर खान ने तीन, ईशांत शर्मा ने 4 जबकि प्रज्ञान ओझा ने दो विकेट लिए। हरभजन सिंह को एक विकेट मिला। महमुदुल्लाह 156 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 13 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (0), इमरुक कायेस (0) और जुनैद सिद्दीकी (7) के विकेट गंवा दिए थे। तमीम को जहीर ने बोल्ड किया जबकि कायेस को ईशांत ने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।

जुनैद का विकेट जहीर के खाते में गया। यह कैच भी धोनी ने ही लपका। इसके बाद मोहम्मद अशरफुल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन प्रझान ओझा की गेंद पर वह भी आउट हो गए। अशरफुल का विकेट 44 रन के कुल योग पर गिरा। 39 रन बनाने वाले अशरफुल ने अपनी 31 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

रकीबुल हसन (4) ने भी निराश किया लेकिन मुश्फिकुर रहीम ने अपने कप्तान के साथ कुछ वक्त विकेट पर बिताया। रहीम ने 61 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए। रकीबुल का विकेट ईशांत ने लिया जबकि रहीम को ईशांत ने पगबाधा आउट किया। कप्तान सकीबुल हसन को जहीर ने विकेट के पीछे लपकवाया। 155 रन पर शहादत हुसैन 8 रन बनाकर ओझा का शिकार बने। सैफुल इस्लाम को 9 रन पर ईशांत शर्मा ने आउट किया। अंतिम विकेट हुसैन के रूप में हरभजन के खाते में गया।

दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 113 रनों से पराजित किया था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
'क्लीन स्वीप' के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
अगली खबर
हाईकोर्ट का स्टे, हॉकी इंडिया का चुनाव टला

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7