IBN7 IBN7

[+] 22 और खबरें

मामला तूल पकड़ते देख कृष्णा तीरथ ने मांगी माफी

Posted on Jan 24, 2010 at 10:40am IST | Updated Jan 24, 2010 at 09:38pm IST

नई दिल्ली। बढ़ते दबाव को किरकिरी से बचने के लिए अब जाकर महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने विज्ञापन में गलत तस्वीर छपने के मामले में माफी मांग ली है। तीरथ का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व वायु सेना प्रमुख की तस्वीर विज्ञापन में छपने का उन्हें खेद है। कृष्णा तीरथ ने पीएमओ की माफी के बाद इस तरह का बयान दिया है। पहले वो अपने मंत्रालय या अपनी गलती मानने से इनकार कर रही थीं।

दरअसल अपनी तरह के इस अनोखे मामले में भारतीय सरकार के एक विज्ञापन में पाकिस्तानी वायुसेना के पूर्व चीफ तनवीर महमूद अहमद की तस्वीर छप गई है। ये विज्ञापन महिला और बाल विकास मंत्रालय का है जिसमें तनवीर महमूद पाकिस्तानी वायुसेना की यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पहले तो इसे अमन बहाली की तरफ बढ़े कदम के रूप में देखने की नसीहत दी, बाद में गेंद डीएवीपी के पाले में डालते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जिम्मेदार ठहरा दिया। हालांकि पीएमओ ने पूरे घटनाक्रम पर देश से माफी मांगी है। उसका कहना है कि ये गलती किसकी है इसकी जांच होगी लेकिन सरकारी विज्ञापन में किसी विदेशी का फोटो छपना खेदजनक है।




इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ की तस्वीरें छपी हैं। इसी विज्ञापन में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और सरोदवादक अमजद अली खान की भी तस्वीर छपी है। साथ ही पाकिस्तान के पूर्व एयर चीफ तनवीर महमूद अहमद की तस्वीर है।

गौरतलब है कि इस विज्ञापन के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि इन हस्तियों की मां न होती तो ये भी न होते। ये विज्ञापन कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए आज देश के तमाम अखबारों में प्रकाशित हुआ है।

इस बारे में बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये एक गलती है लेकिन इसकी वजह कांग्रेस की वो आपाधापी है जो अपने नेताओं के फोटो छापने के लिए मची हुई है। इस आपाधापी में ये भी ख्याल नहीं रहता कि उन नेताओं के साथ और किसकी तस्वीरें छप रही हैं।

महत्वपूर्ण बात ये है कि पहले तो खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने जिनके मंत्रालय ने ये विज्ञापन जारी किया है वो इस फोटो के छपने को गलती मानने को तैयार नहीं थीं। तीरथ ने आईबीएन7 से बातचीत में कहा था कि आप इसे गलती के रूप में नहीं देखिए। हम अमन-चैन चाहते हैं। हमारा मकसद देखिए। हमें यूनिफॉर्म में एक व्यक्ति दिखाना था। वो कोई भी हो सकता है। लेकिन इस सवाल पर कि क्या यूनिफॉर्म में कोई भारतीय सैन्य

अधिकारी नहीं हो सकता था या फिर ये पाकिस्तानी अधिकारी ही क्यों था, कृष्णा चुप्पी साध गईं। बाद में प्रेसवार्ता में तीरथ ने कहा कि वे डीएवीपी में जांच कराएंगी कि गलती कहां हुई।

विज्ञापन पर प्रेस इन्फोरमेशन ब्यूरो की प्रिंसिपल डीजी नीलम कपूर ने आईबीएन7 से कहा था कि इस विज्ञापन में जरूर गलती हुई है और साथ ही कहा है कि उनका विभाग ये पता लगाएगा कि इतनी बड़ी चूक मंत्रालय की तरफ से हुई या फिर डीएवीपी की चूक है। एयरफोर्स ने भी कड़ी आपत्ति जताई है।

दरअसल जब भी किसी मंत्रालय को कोई विज्ञापन छपवाना होता है तो वो डीएवीपी से संपर्क करता है। डीएवीपी यानि की डायरेक्टरेट ऑफ ऑडियो वीडियो पब्लिसिटी। ये विभाग सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है। डीएपीवी मंत्रालय के विज्ञापन को डिजाइन करता है। इसके बाद इसे वापस मंत्रालय के पास भेजा जाता है। अगर जरूरी होता है तो मंत्रालय इसमें परिवर्तन बताता है। इसके बाद ये विज्ञापन वापस डीएवीपी को जाता है जहां इसमें जो भी सुधार की गुंजाइश होती है वो की जाती है। इसके बाद इसे वापस उसी मंत्रालय में अप्रूवल के लिए भेजा जाता है जिस मंत्रालय का ये विज्ञापन छपना होता है।

मंत्रालय एक बार फिर इसे देखता है और मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद इसे वापस डीएवीपी भेजा जाता है। जिसे फिर डीएवीपी अखबारों में छपने के लिए भेजता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
एमपी में मृत महिला भी चुनाव मैदान में!
अगली खबर
क्रूरता! कुत्ते को खिला दिए बिल्ली के 5 बच्चे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

आइसक्रीम के लिए बीच पर उतार दिया हेलीकॉप्टर

दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खाने के लिए जोखिम उठाने से भी नहीं हिचकते। एक ऐसा ही वाकया ब्रिटेन में सामने आया है जहां बचाव दल के एक पायलट ने अपने साथियों को आइसक्रीम खिलाने के लिए हेलीकॉप्टर को समुद्र तट पर उतार दिया। 22:06 PM, May 19, 2012

शादी करो, ‘हनीमून’ पैक देगी मध्य प्रदेश सरकार!

>मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है। 17:26 PM, May 17, 2012

21 मई को भारत में दिखाई देगा आंशिक सूर्यग्रहण

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा। 10:06 AM, May 17, 2012

रूस में सैन्य अधिकारी कुत्तों की हत्या का दोषी, लगा जुर्माना

रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। 09:44 AM, May 17, 2012

छात्रों ने बनाई ध्वनि और वायु प्रदूषण रहित बाइक

हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है। 11:44 AM, May 16, 2012

जल्द ही आइना बताएगा खबरों और मानसून का हाल

एक जापानी कंपनी ने आइने का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाया है, जिसमें ब्रश करते वक्त आप खबरें, समय, मौसम के साथ ही आ अपना वजन भी देख सकते हैं। 11:29 AM, May 16, 2012

ट्रेन के डिब्बे में 10 फुट लंबा अजगर, मची अफरा तफरी

बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया। 14:01 PM, May 15, 2012

सेक्स खिलौनों की खोज में भटक रही है ब्रिटेन पुलिस

ब्रिटेन के वर्सेस्टशायर शहर की पुलिस 11 हजार पाउंड के सेक्स खिलौनों की खोज कर रही है, जिसकी पिछले सप्ताह चोरी हो गई थी। 23:45 PM, May 14, 2012

लो जी, बुलेट से जोत डाला मूंगफली का पूरा खेत...

क्या आपने कभी किसी को रॉयल एनफील्ड बुलेट से खेत की जुताई करते देखा है? या फिर कभी प्रेशर कूकर से झाग वाली कॉफी बनाते देखा है? 11:22 AM, May 14, 2012

वेश्यावृत्ति के लिए प्रोफेशनल कोर्स, जॉब की पक्की गारंटी

छात्रों को दुनिया के सबसे पुराने पेशे का इतिहास पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सेक्स टॉय का इस्तेमाल और कामसूत्र में दी गई सेक्स की बेहतरीन पोजीशन के बारे में बताया जाएगा। 15:49 PM, May 11, 2012
IBN7