IBN7 IBN7

[+] 16 और खबरें

शानदार शतक जमाकर सचिन आउट, द्रविड़ रिटायर्ड हर्ट

Posted on Jan 25, 2010 at 09:35am IST | Updated Jan 25, 2010 at 03:42pm IST

Email
Print

मीरपुर (बांग्लादेश)। भारतीय क्रिकेट टीम ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के शानदारशतकों की बदौलत बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे मैच के दूसरे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं। भारत ने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के विकेट गंवाए हैं। जबकि राहुल द्रविड़ चोट लगने के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर पवैलियन लौट गए।

तेंदुलकर 143 रन बनाकर आउट हुए जबकि द्रविड़ 188 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 111 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। शहादत हुसैन की एक ऊंची उठती गेंद द्रविड़ की कान पर लगी। वह मैदान में गिर गए थे। भारतीय टीम के फिजियो ने जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया। वह फिर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का 45वां शतक पूरा किया जबकि द्रविड़ ने 29वां शतक लगाया। द्रविड़ ने क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक लगाए थे। उनका औसत 99.94 रहा है।

द्रविड़ और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी हुई थी। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। मैच के पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 69 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन सबसे पहले सहवाग का विकेट गंवाया, जो 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। सहवाग ने अपने करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।

इसके बाद सभी की निगाहें गंभीर पर टिक गईं, जो धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गंभीर 83 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 68 रन बनाने के बाद आउट हो गए।

इस तरह वह 32 रनों के अंतर से लगातार छह मैचों में छह शतक लगाने के सर डॉन ब्रैडमैन के रिकार्ड की बराबरी करने से चूक गए। गंभीर के अलावा जैक्स कैलिस और मोहम्मद यूसुफ ने लगातार पांच शतक लगाए हैं।

गंभीर ने हालांकि टेस्ट मैचों में लगातार 11 अर्धशतक लगाने के वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली। गंभीर ने 17 अक्टूबर, 2008 से 25 जनवरी, 2010 के बीच 11 टेस्ट मैचों में 67, 104, 206, 36, 19, 66, 179, 97, 72, 30 नाबाद, 16, 137, 23, 167, 1, 114, 23, 116 और 68 रनों की पारियां खेली हैं।

दूसरी ओर, रिचर्ड्स ने 23 जनवरी, 1976 से 18 फरवरी, 1977 के बीच 11 मैचों में 30, 101, 50, 98, 142, 130, 20, 177, 23, 64, 232, 63, 4, 135, 66, 38, 291, 32 और 92 रनों की पारियां खेली थीं।

इस फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ईडी वीक्स, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और तेंदुलकर नौ-नौ अर्धशतकों के साथ तीसरे दूसरे स्थान पर हैं।

बहरहाल, सहवाग का विकेट 103 रन के कुल योग पर गिरा। सहवाग और गंभीर ने सातवीं बार टेस्ट मैचों में शतकीय साझेदारी निभाई। गंभीर 146 रन के कुल योग पर आउट हुए। इससे पहले, बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह ने नाबाद 96 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार और जहीर खान ने तीन विकेट चटकाए। प्रज्ञान ओझा को भी दो सफलता मिली। भारत दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनों से हरा दिया था।

स्कोरकार्ड


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
टीम इंडिया में दरार, धोनी-सहवाग में अनबन
अगली खबर
हॉकी के लिए शिवराज और पैसा देने को तैयार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7