वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति ने सोमवार को न्यायालय में स्वीकार किया कि उसने अपने पालतू कुत्ते के सामने बिल्ली के पांच बच्चों को डाल दिया, जिसने उनको मार डाला।
टी एहु मांकेलोव (30 वर्ष) ने गिसबोर्न जिला अदालत में सितम्बर में जानवरों के साथ गलत व्यवहार का अपना दोष स्वीकार कर लिया।
पशुओं पर क्रूरता को रोकने वाली सोसायटी ने न्यायालय को बताया कि मांकेलोव छह से 10 सप्ताह के बिल्ली के बच्चों को एक गत्ते के डिब्बे में लाया और अपने कुत्ते के सामने रख दिया।
मांकेलोव को 19 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। मांकेलोव को जमानत मिल गई लेकिन उसे किसी भी जानवर से संपर्क करने पर रोक है।








कमेंट्स
0