IBN7 IBN7

[+] 12 और खबरें

फेसबुक के जरिए 48 वर्ष बाद मिले बाप-बेटी

  • एजेंसियां
Posted on Jan 27, 2010 at 10:20am IST

Email
Print

लंदन। बाप-बेटी के मिलन की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो लगभग पिछले 48 वर्षो से एक-दूसरे को नहीं देख पाए थे। बाप-बेटी के इस मिलन का श्रेय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को जाता है।

श्रोपशायर के मार्केट ड्रायटॉन की निवासी फ्रांसिस सिम्पसन (51) ने अपने पिता को अंतिम बार उस समय देखा था, जब वह मात्र तीन साल की थीं। उसी समय उनके माता-पिता का अलगाव हो गया था। इस दौरान पिछले 33 वर्षो से वह अपने पिता की तलाश कर रही थीं। सिम्पसन को यह नहीं पता था कि उनके पिता ने अपना नाम बदल कर एक नई जिंदगी शुरू कर ली है। इस कारण अपनी तमाम कोशिशों के बाद भी वह उनके बारे में पता लगा पाने में विफल रही थी।

लेकिन फ्रांसिस के मित्र ने जब उनके वंश वृक्ष की तलाश शुरू की तो उसने फ्रांसिस के पिता को पाया कि वह 200 मील दूर पूले में निवास करते हैं।

डेलीमेल डॉट सीओ डॉट यूके ने खबर दी है कि फ्रांसिस को पहली बार पता चला कि उसकी एक सौतेली बहन भी है, जिसका नाम किम मैक्नोटन है। उसने फेसबुक पर किम को देखा और उसे एक संदेश भेजा। संदेश में लिखा : "हालांकि यह एक चकित करने वाली घटना होगी, लेकिन मैं समझती हूं कि मैं तुम्हारी बहन हूं।

संयोगवश जिस समय सिम्पसन का संदेश पहुंचा, उस समय उसके पिता टोनी मैक्नोटन (72) अपनी बेटी किम के बगल में बैठे हुए थे। चकित किम (19) ने इस बात की पुष्टि के लिए तत्काल एक संदेश लिख भेजा कि क्या वे दोनों वाकई में एक-दूसरे से संबंधित हैं।

फ्रांसिस ने कहा कि कुछ मिनट के अंदर ही मुझे वापस संदेश मिला। उसमें कहा गया था, 'क्या आप मेरे पिताजी से बात करना चाहेंगी? वह ठीक मेरे बगल में बैठे हुए हैं।' मैं इस पर विश्वास न कर सकी।

दोनों ने एक-दूसरे को अपने फोन नंबर दिए और इस तरह से सिम्पसन 48 वर्षो के दौरान पहली बार अपने पिता से बात कर पाईं। उसके बाद वह अपने पिता और अपनी सौतेली बहन से मिलने के लिए पिछले शुक्रवार को पहली बार पूले गई थीं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
क्रूरता! कुत्ते को खिला दिए बिल्ली के 5 बच्चे
अगली खबर
क्या! अब पत्थर की नोटबुक पर लिखेंगे बच्चे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7