IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

जगह बची तो खरीद सकता हूं पाक क्रिकेटरः शाहरुख

Posted on Jan 27, 2010 at 01:56pm IST | Updated Jan 27, 2010 at 02:02pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। आईपीएल में पाक खिलाड़ियों की बोली न लगने पर कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार फिर नाराजगी जताई है। शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें आईपीएल की कार्यशैली के बारे में तो कुछ नहीं कहना लेकिन पाक खिलाड़ियों को खरीदा जाना चाहिए। शाहरुख ने कहा कि उनके पास जगह नहीं थी। उन्हें केवल शेन बांड को खरीदना था। अगर कभी जगह बनी तो वो पाक खिलाड़ियों को लेने पर विचार कर सकते हैं।

इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष व कमिश्नर ललित मोदी ने कहा है कि हाल ही में आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए हुई नीलामी का यह मतलब नहीं है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए इसके दरवाजे बंद हो गए हैं। यदि किसी भी टीम का कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता से किसी कारणवश बाहर होता है तो उसके स्थान पर संबंधित टीम यदि चाहे तो स्थानापन्न के रूप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इसमें शामिल कर सकती हैं।

मोदी ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से बातचीत में कहा कि कुछ टीमों में खिलाड़ियों का कोटा अभी भी पूरा नहीं हुआ है और कुछ खिलाड़ी किसी कारणवश इससे बाहर भी हो सकते हैं। इस परिस्थिति में यदि संबंधित टीम चाहे तो वह स्थानापन्न के रूप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इसमें शामिल कर सकती है।

आईपीएल की नीलामी में किसी भी देश के खिलाड़ियों के साथ बुरा व्यवहार किए जाने संबंधी खबरों का उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल न करने का फैसला टीम मालिकों का अपना निजी फैसला था। उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत सरकार की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
सेरेना सेमीफाइनल में पहुंची तो वीनस बाहर
अगली खबर
दक्षिण अफ्रीका की सिलेक्शन कमेटी भंग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7