जोहांसबर्ग। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर आने से महज दो दिन पहले कोच मिकी आर्थर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। और अब वहां के क्रिकेट बोर्ड ने चयनसमिति को ही भंग कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कप्तान ग्रीम स्मिथ से तनाव के बाद आर्थर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन आर्थर ने साफ कर दिया कि उनके इस्तीफे की वजह कुछ और है। आर्थर का कांट्रैक्ट 2012 तक था।
ये विवाद अब और बढ़ गया है और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चीफ ने माइक प्रॉक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी भंग कर दी है। माना जा रहा है इस विवाद की जड़ में रंगभेद की नीति है। दक्षिणी अफ्रीकी टीम गुरुवार को भारत आने वाली है।








कमेंट्स
0