मेलबोर्न। भारत के लिएंडर पेस और उनके जोडीदार चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही की पुरष युगल के क्वार्टरफाइनल में आज यहां हार के साथ ही वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
पेस और ड्लोही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को क्रोएशिया के इवो कार्लोविच और सर्बिया के डुसान वेमिच की गैर वरीय जोड़ी ने लगातार सेटों में 6-3 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
उधर कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनविच की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फ्रांस के अरनौद क्लीमेंट और इजरायल के जोनाथन एर्लिच को कड़े संघर्ष में 6-4 1-6 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।








कमेंट्स
0