IBN7 IBN7

[+] 355 और खबरें

तेलंगाना के साइड इफेक्ट्स,IT सेक्टर पर असर

Posted on Jan 27, 2010 at 05:33pm IST | Updated Jan 27, 2010 at 06:28pm IST

हैदराबाद। अलग तेलंगाना की आग ने आंध्र प्रदेश के उद्योग धंधों की कमर तोड़कर रख दी है। राज्य की शान आईटी और फिल्म इंडस्ट्री से लेकर नरेगा तक के काम पर जबरदस्त असर पड़ रहा है। रोज़-रोज़ के बवाल ने आईटी इंडस्ट्री की उत्पादन क्षमता पर ज़बरदस्त असर डाला है। आलम ये है कि बड़ी-बड़ी आईटी कंपनिया आंध्र प्रदेश से बोरिया बिस्तर तक समेटने की सोचने लगी हैं। हालात पर काबू के लिए सरकार को बाकायदा एक टास्क फोर्स बनानी पड़ी है।

हैदराबाद से सटे साइबराबाद की इन शानदार इमारतों में दफ्तर हैं दुनिया की उन बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियों के जिन्होंने हैदराबाद को दुनिया के नक्शे पर जानामाना शहर बना दिया। लेकिन आजकल ये कंपनियां सहमी हुई हैं। वजह है तेलंगाना आंदोलन की आग। जब जब हैदराबाद और आसपास के इलाकों में बवाल मचता है तो इन इमारतों में सन्नाटा छा जाता है। कर्मचारी दफ्तरों नहीं पहुंच पाते और असर पड़ता है कंपनियों के काम पर।

इस आईटी युग की शुरुआत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तेलंगना मुद्दे पर तो ज्यादा बोलना नहीं चाहते लेकिन आईटी कंपनियों के बहाने मौजूदा सरकार को कोसने से नहीं चूके।




साइबराबाद में 1300 आईटी कंपनियां हैं। जो ढाई लाख लोगों को सीधा रोज़गार दे रही हैं जबकि 9 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोज़गार। पिछले साल आईटी इंडस्ट्री का कारोबार रहा 31 हज़ार करोड़ रुपये जो कि आंध्र प्रदेश के कुल बजट का लगभग एक तिहाई है। यानी सरकार इस पूंजी को गंवाने के हालात में नहीं है। लिहाज़ा आनन फानन में एक टास्क फोर्स बनानी पड़ी है।

टॉस्क फोर्स बनाने के बाद हालात में कुछ सुधार ज़रूर हुआ है। लेकिन जिन आईटी कंपनियों के लिए तमाम राज्य सरकारें पलकें बिछाए रहती हैं उन्हें इन हालातों में संतुष्ट करना आंध्रा सरकार के लिए आसान नहीं। तेलंगाना आंदोलन ने तेलगू फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध को भी धीमा कर दिया है। तेलंगाना समर्थकों के हाथों कई फिल्मों का प्रदर्शन रोके जाने और शूटिंग्स पर हमलों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का आलम है।

अलग राज्य की मांग को लेकर धधक रही तेलंगाना की आग में केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नरेगा भी सुलग रही है। नतीजा ये कि नरेगा से रोटी कमाने वाले दिहाड़ी मज़दूर काम की बजाए रैलियों और धरने प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। जिसका असर नरेगा के सैंकड़ों प्रोजेक्टंस पर पड़ रहा है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Telangana, Issue, IT Sector, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: देखें बुधवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
सपा को कृष्ण जैसे सारथी की तलाश: शिवपाल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तीन साल में 23 बार भारतीय सीमा में घुसे पाक विमान

एंटनी ने बताया कि 2009 में पाक सेना के विमानों ने आठ बार भारतीय सीमा में प्रवेश किया। 2010 में ऐसा सबसे अधिक 11 बार हुआ जबकि 2011 में ऐसी दो घटनाएं हुईं। 17:44 PM, May 21, 2012

IPL की छवि सुधारने को कड़े कदम भी उठाए जाएंगे?

राजनीतिक हलकों में जहां आईपीएल पर विवाद ने तूफान खडा़ कर रखा है। वहीं, आईपीएल के जरिए अब बीसीसीआई पर भी निशाना साधा जा रहा है। 17:31 PM, May 21, 2012

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

लोकपाल बिल पेश, पर इसे शीत सत्र में लाने का प्रस्ताव LIVE

बिल के पेश होते ही इसे सेलेक्ट कमेटी में भेजने और तीन माह बाद शीत सत्र में पेश करने का प्रस्ताव सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने रख दिया। अग्रवाल का प्रस्ताव माना जाए या खारिज किया जाए इसपर राज्यसभा में हंगामा जारी है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012
IBN7