IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

हॉकी विश्व कप: भारत के लिए काफी कुछ दांव पर

  • एजेंसियां
Posted on Jan 27, 2010 at 08:42pm IST | Updated Jan 28, 2010 at 09:02am IST

Email
Print

नई दिल्ली। ठीक एक महीने बाद राजधानी में स्थित हॉकी के गढ़-मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी विश्व कप खेला जाना है।

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत में होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में दुनिया की 12 श्रेष्ठ टीमें शिरकत करेंगी। भारत 28 वर्ष के बाद विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। भारत ने 1975 में अंतिम बार विश्व कप खिताब जीता था।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ (एफआईएच) भारत में होने वाले इस आयोजन को लेकर बेहद गंभीर है और इसे वह अपने लिए एक परीक्षण के तौर पर देख रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में उसका कई बड़े टूर्नामेंट कराने का इरादा है।

विश्व कप को सफल बनाने के लिए एफआईएच ने हीरो होंडा और भारतीय स्टील प्राधिकरण जैसे बड़े प्रायोजकों को अपने साथ जोड़ा है। एफआईएच के प्रमुख लियोनाडरे नेगरे कई बार हॉकी जगत में भारत की अहमियत को चिन्हित कर चुके हैं।

नेगरे ने कहा कि विश्व कप भारतीय हॉकी के लिए लोकप्रियता बढ़ाने वाले साबित होगा। हम जानते हैं कि इस देश में हॉकी के लाखों प्रशंसक हैं और उन्हें अपने साथ जोड़े रखने के लिए सही दिशा में प्रचार और प्रसार का काम होते रहना चाहिए।

हॉकी विश्व कप के माध्यम से भारत की प्रतिष्ठा भी एक तरह से दांव पर है। राष्ट्रमंडल खेलों से आठ महीने पहले होने वाले इस आयोजन को लेकर काफी उम्मीदें हैं। ये उम्मीदें उस समय खासतौर पर बढ़ जाती हैं, जब किसी बड़े खेल आयोजन को संपन्न कराने की भारत की क्षमता पर सवाल खड़ा किया जाता है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तो तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन भारतीय हॉकी सही दिशा में नहीं बढ़ रही है। हॉकी इंडिया का चुनाव टलना एक दुखद: पक्ष है और इसके अलावा महिला तथा पुरुष खिलाड़ियों द्वारा वेतन एवं भत्तों के लिए विद्रोह करना इस दुख को और बढ़ाता है।

नेशनल स्टेडियम के कायाकल्प में 262 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 1951 एशियाई खेलों का आयोजन स्थल रहे इस स्टेडियम का क्षेत्रफल आज 36 एकड़ तक पहुंच गया है। एचआई के नए सचिव नरेंद्र बत्रा कहते हैं कि उनका संगठन विश्व कप के सफल आयोजन के लिए कमर कस चुका है।

बत्रा ने कहा कि हमें विश्व कप की अहमियत का आभास है और यही कारण है कि हम इसे लेकर बेहद गंभीरता के साथ तैयारियां जारी रखे हुए हैं। चुनाव के मुद्दे को किनारे कर दिया जाए तो हमारी तैयारी जोरों पर हैं। हम सभी साथ मिलकर आयोजन से जुड़े मामलों पर नजर रखे हुए हैं।

विश्व कप के दौरान रोचक मुकाबले होने की पूरी-पूरी संभावना है। ऐसे में जबकि जर्मनी, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और दक्षिण कोरिया जैसी शीर्ष टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी, मुकाबलों के रोचक होने को लेकर कोई शक नहीं रह जाता है। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले और भी रोचकता लाएंगे।

बीजिंग ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीतने वाली जर्मनी की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप खिताब अपने नाम करने का प्रयास करेगी। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता ऑस्ट्रेलिया, ओलंपिक उपविजेता स्पेन और नई एशियाई शाक्ति के रूप में उभरी दक्षिण कोरियाई टीम खिताब अपने नाम करने के लिए पूरा सामर्थय झोंक देंगी।

पाकिस्तान को किसी से कम आंकना भूल हो सकती है। रोचक बात यह है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और टूर्नामेंट के पहले ही दिन दोनों के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान के कप्तान जीशान अशरफ का कहना है कि वह आशा कर रहे हैं कि भारत के साथ होने वाली उनकी भिड़ंत टूर्नामेंट की सबसे रोचक भिड़ंत साबित होगी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
बांग्लादेश में सम्मानित किए गए तेंदुलकर
अगली खबर
टूट गई टेनिस स्टार सानिया और सोहराब की सगाई फोटो

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7