नई दिल्ली। भारतीय टेनिस की सबसे चर्चित स्टार सानिया मिर्जा के लिए लगता है ये साल अच्छा नहीं रहेगा। साल के शुरुआत में ही उनके लिए एक बेहद दुखद खबर है। सानिया मिर्जा की सगाई टूट गई है।
सानिया मिर्जा की अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई टूट गई है। सानिया और उनके पिता ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। सानिया ने अखबार को बताया-मैं और सोहराब पांच सालों तक अच्छे दोस्त रहे। लेकिन सगाई के बाद हम दोनों ने आपसी रिश्ते को असहज महसूस किया। मैं सोहराब को उसकी आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं। सानिया के पिता ने आईबीएन7 को बताया कि सगाई टूट चुकी है।
सानिया की सगाई पिछले साल 10 जुलाई को सोहराब के साथ हुई थी। सोहराब हैदराबाद के एक व्यापारी के पुत्र हैं। सगाई की ये रस्म हैदराबाद के ताज होटल में हुई थी। इसमें साढ़े तीन सौ खास मेहमान शरीक हुए थे।
सोहराब ने शादी के बाद सानिया को टेनिस खेलने से मना कर रखा था। सानिया ने भी पिछले दिनों कहा था कि शादी के बाद वो पेशेवर टेनिस छोड़ देंगी लेकिन सानिया के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। माना जा रहा था कि सगाई टूटने के पीछे यही खास वजह है।








कमेंट्स
2