नई दिल्ली। ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक इस साल आईपीएल में खेलने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता नाइटराइडर्स रज्जाक को टीम से जोड़ने के लिए काफी उत्साहित है। कप्तान सौरव गांगुली और वसीम अकरम उन्हें टीम में लेना चाहते हैं।
अब्दुल रज्जाक ने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स और डेक्कन चार्जर्स ने उनसे संपर्क किया है। मैंने पीसीबी के चेयरमैन को केकेआर के साथ अपने कांट्रैक्ट के बारे में बता दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष इजाज बट्ट ने कहा है कि कुछ टीमों ने रज्जाक से बातचीत की है लेकिन कोई भी आखिरी फैसला पाकिस्तानी खिलाड़ी सरकार से बातचीत के बाद ही लेंगे।
सूत्र बताते हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स अब्दुल रज्जाक और उमर गुल को साइन करने का इच्छुक है। केकेआर लैंगवेल्ट और मशरफे मुर्तजा की जगह रज्जाक और गुल को लेना चाहता है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दो-तीन दिन में इन खिलाड़ियों के साथ डील हो सकती है।
डेक्कन चार्जर्स का कहना है कि हमारे पास कोई स्लॉट बाकी नहीं है इसलिए हम किसी खिलाड़ी को नहीं ले रहे। अब्दुल रज्जाक के बयान पर उन्होंने कहा कि ये तो रज्जाक से ही पूछा जाना चाहिए लेकिन हमने किसी से कांट्रैक्ट नहीं किया।








कमेंट्स
1