IBN7 IBN7

[+] 18 और खबरें

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेलिक को हरा मरे फाइनल में

  • एजेंसियां
Posted on Jan 28, 2010 at 08:04pm IST

Email
Print

मेलबर्न। ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार एंडी मरे वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं।

गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मरे ने 21 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सेलिक को 3-6, 6-4, 6-4, 6-2 से पराजित किया। सेलिक ने 2009 के अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में मरे को हराया था।

मरे 23 वर्ष के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले, 1977 में जॉन लॉयड ओपन एरा में फाइनल में पहुंचे थे। वर्ष 1930 के दशक के बाद से किसी ब्रिटेनवासी ने ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है। 1930 के दशक में फ्रेड पेरी ने आठ मेजर एकल खिताब जीते थे।

दूसरी ओर, महिलाओं के एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला लगभग दो वर्ष के अंतराल के बाद टेनिस जगत में वापसी करने वाली बेल्जियम की खिलाड़ी जेस्टिन हेनिन और विश्व की सर्वोच्च वरीय अमेरिका की सेरेना विलियम्स के बीच होगा।

गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व सर्वोच्च वरीयता खिलाड़ी हेनिन ने चीन की झेंग जेई को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से पराजित किया जबकि सेरेना ने चीन की खिलाड़ी ली ना को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (7-4), 7-6 (7-1) से हराया। जेई और ली ना पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंची थीं।

मैच के दौरान सिर्फ एक गेम गंवाने वाली हेनिन ने मात्र 51 मिनट में पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं जेई की चुनौती समाप्त कर दी। हेनिन ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर ही खेला था। उस समय वह क्वार्टर फाइनल में रूस की खिलाड़ी मारिया शारापोवा के हाथों हार गई थीं। शारापोवा ने उस वर्ष खिताब जीता था।

दूसरी ओर, सेरेना ने पांचवीं बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए ली ना के खिलाफ 33 विनर्स लगाए। ली ना के खाते में 21 विनर्स दर्ज हुए। अपने करियर के 12वें ग्रैंड स्लैम के लिए प्रयासरत सेरेना ने 16वीं वरीयता प्राप्त ली ना के खिलाफ चार मैच प्वाइंट हासिल किए।

वर्ष 2003, 2005, 2007 और 2009 में यहां खिताब जीत चुकीं सेरेना ने जीत के बाद कहा कि मैंने मैच प्वाइंट के दम पर ली ना की चुनौती तोड़ी। ली ना बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें हराना आसान नहीं था और यही सोचकर मैंने अपनी सर्विस को बेहतर रखने की कोशिश की। हेनिन और सेरेना के बीच अब तक 13 बार ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में भिड़ंत हो चुकी है। सेरेना ने सात मुकाबले जीते हैं जबकि हेनिन छह बार विजयी रही हैं। हेनिन ने मेलबर्न में 2004 में खिताब जीता है।

हेनिन 20 महीनों तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने के बाद वापस लौटी हैं। वापसी के साथ ही ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाना उनके शानदार खेल और प्रतिभा का परिचायक है। सेरेना के सामने वह गंभीर चुनौती पेश करती दिख रही हैं क्योंकि सेरेना जहां 'पावरगेम' पर यकीन रखती हैं वही हेनिन का खेल कलात्कमता और सटीक 'टाइमिंग' का बेहतरीन नमूना पेश करता है।

हेनिन ने कहा कि मैंने इससे बेहतर परिणाम की आशा नहीं की थी। मैं मैच दर मैच के हिसाब से रणनीति बनाकर चल रही हूं। सेरेना के साथ होने वाली भिड़ंत को लेकर मैं खासी रोमांचित हूं। मैं जानती हूं कि खिताबी मुकाबला बेहद रोचक होगा और मैं इसे जीतकर अपना सपना सच करना चाहती हूं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के टीम इंडिया का ऐलान
अगली खबर
रज्जाक के साथ कोई करार नहीं किया: डेक्कन चार्जर्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7