IBN7 IBN7

[+] 14 और खबरें

77 साल के आशीष रॉय 101वीं मैराथन में दौड़ेंगे

  • एजेंसियां
Posted on Jan 29, 2010 at 12:48pm IST | Updated Jan 29, 2010 at 12:52pm IST

Email
Print

चण्डीगढ़। मशहूर ह्दय रोग विशेषज्ञ आशीष रॉय 77 वर्ष की उम्र में 100वीं मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और अब रविवार को वह अपने जीवन के 101वीं मैराथन में हिस्सा लेंगे।

अधिक उम्र से जुड़ी तमाम भ्रांतियों को झुठलाते हुए रॉय ने बताया कि रविवार को चण्डीगढ़ मैराथन के माध्यम से वो अपने करियर के 101वीं मैराथन में हिस्सा लेंगे। इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले वह सबसे अधिक उम्र के धावक होंगे।

रॉय ने बातचीत के दौरान कहा कि मैं रविवार को अपने जीवन के 101वीं मैराथन में हिस्सा लूंगा। 100 या उससे अधिक मैराथनों में हिस्सा लेने वाला मैं एकमात्र भारतीय हूं। मैंने 36 भारत में और 64 मैराथन विदेशों में पूरे किए हैं। पिछले 10 वर्षो से 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स' में मेरा नाम लगातार प्रकाशित हो रहा है।

रॉय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के पहले मैराथन में 52 वर्ष की उम्र में हिस्सा लिया था। बकौल रॉय पहला मैराथन मेरे लिए काफी कठिन था लेकिन उसके बाद मेरे अंदर आत्मविश्वास भर गया और फिर मैराथन मेरे जीवन के अभिन्न अंग बन गए। मैं अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, रूस, आस्ट्रिया, जर्मनी और पाकिस्तान सहित लगभग 20 देशों में दौड़ चुका हूं।

रॉय कहते हैं कि वह एक सप्ताह में 16 से 24 किलोमीटर दौड़ा करते हैं। रॉय कहते हैं कि शुरुआत में मैं एक सप्ताह में 20 किलोमीटर दौड़ा करता था। धीरे-धीरे यह दूरी 32 किलोमीटर तक पहुंच गई लेकिन वक्त बीतने के साथ मैंने इस दूरी को 16 से 20 किलोमीटर तक सीमित कर दिया।

रॉय ने अपने करियर का 99वां मैराथन 6 दिसंबर को गुड़गांव में दौड़ा था और फिर इस वर्ष 17 जनवरी को वह मुंबई में अपने करियर के 100वीं मैराथन में दौड़े।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
अब अंतिम संस्कार के लिए लगेगा मोटापा कर
अगली खबर
प्लास्टिक कचरे से हिमाचल में बन रही हैं सड़कें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7