IBN7 IBN7

[+] 12 और खबरें

प्लास्टिक कचरे से हिमाचल में बन रही हैं सड़कें

  • एजेंसियां
Posted on Jan 31, 2010 at 07:20pm IST

Email
Print

शिमला। कचरे के इस्तेमाल से तीन सड़कों के निर्माण में मिली सफलता से उत्साहित हिमाचल प्रदेश सरकार पिछले महीने चलाए गए अभियान के तहत जुटाए गए सभी प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल अब सड़क निर्माण के लिए करेगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि राज्य में सप्ताह भर चले 'पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान के तहत लगभग 1,381 क्विंटल प्लास्टिक कचरा जुटाया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, "इस पूरे प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल राज्य में प्लास्टिक-कोलतार मिश्रित सड़क के निर्माण में किया जाएगा। कचरे की यह मात्रा 138 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त है।"

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से नमूने के तौर पर शिमला के बाहरी हिस्से में प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल से तीन सड़कों का निर्माण किया है।

इन सड़कों के निर्माण में कैरी बैग, प्लास्टिक के कप, चिप्स, पान मशाले के थैलों और बिस्किट, चाकलेट, दूध और अन्य सामानों को पैक करने में इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता नरेश शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "प्लास्टिक और डामर के मिश्रण से तैयार की गई इन सड़कों ने अच्छा परिणाम दिया है। पिछले चार महीनों के दौरान इन सड़कों में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं आई है। प्लास्टिक के इस्तेमाल से सड़कों के निर्माण में न केवल लागत कम आ रही है, बल्कि प्लास्टिक की मजबूती के कारण सड़कें टिकाऊ भी हो रही हैं।"

सड़क के निर्माण में प्लास्टिक के मिश्रण की मात्रा के बारे में शर्मा ने बताया कि यदि मिश्रण में 15 प्रतिशत प्लास्टिक मिलाया जाए तो इससे कोलतार की इतनी ही मात्रा की बचत होगी और कुल लागत में कमी आएगी।

शर्मा ने आगे कहा, "प्लास्टिक कचरे से 10 से 15 प्रतिशत कोलतार की बचत होती है और इससे प्रति किलोमीटर सड़क निर्माण में लगभग 35,000 से 45,000 रुपये की बचत होती है।"

ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश ने दो अक्टूबर, 2009 से पॉलीथिन बैग के निर्माण, भंडारण, इस्तेमाल और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
77 साल के आशीष रॉय 101वीं मैराथन में दौड़ेंगे
अगली खबर
एक ही मंच पर हिन्दू और मुस्लिम जोड़ों की शादियां

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

तकनीक बताएगी, सीईओ सच बोल रहे हैं या झूठ!

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। 09:19 AM, Feb 06, 2012

कजाकिस्तान में बंदरों पर छा रहा वाइन का सुरूर!

कजाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में बंदरों को ठंड से बचाने के लिए वाइन का सहारा लिया जा रहा है। बंदरों को प्रतिदिन निश्चित मात्रा में वाइन परोसी जा रही है। 13:37 PM, Feb 04, 2012

सीक्रेट पार्ट में फंसी अंगूठियां, डॉक्टरों ने काटकर निकालीं!

मध्य चीन में डॉक्टरों ने एक आदमी के गुप्तांग में फंसी दो अंगूठियां निकाल दी हैं जिसे उसने अपने घर की यात्रा के दौरान चोरी से बचने के लिए गुप्तांग पर पहन लिया था। 12:30 PM, Feb 03, 2012

समुद्र में मिला अब तक का सबसे बड़ा डूबा खजाना!

छिपे हुए खजाने की तलाश करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटेन के डूबे एक व्यापारी जहाज का अवशेष ढूंढ निकालने का दावा किया है। 11:01 AM, Feb 03, 2012

नंगेपांव 156 किलोमीटर दौड़ बनाया कीर्तिमान

असम पुलिस के एक कांस्टेबल ने नंगेपांव मात्र 24 घंटे में 156.2 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10:48 AM, Feb 01, 2012

मिजोरम में पैदा हुआ 6.1 किलोग्राम का बच्चा

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक अस्पताल में 29 वर्षीया महिला ने 6.1 किलोग्राम वजन के एक शिशु को जन्म दिया है। 16:46 PM, Jan 30, 2012
Photogallery
टॉपलैस प्रदर्शन
20:01 PM, Jan 28, 2012

प्लेन से होम डिलीवरी करेगा भारतीय रेस्त्रां मालिक

ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्त्रां के मालिक ने दुनिया भर में बसने वाले अपने लजीज व्यंजनों के मुरीदों को समय से पकवान पहुंचाने के लिए एक जेट विमान खरीदा है। 18:41 PM, Jan 28, 2012

मूवी क्विज

15:22 PM, Jan 28, 2012

सांप का सिर चबा गया 18 महीने का नन्हा बच्चा!

बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। 14:37 PM, Jan 27, 2012
IBN7