मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार का रुख मिलाजुला रहा। सेंसेक्स 1.93 अंकों की गिरावट और निफ्टी 17.65 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1.93 अंकों (0.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,356.03 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 17.65 अंकों (0.36 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,899.70 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 117.52 अंकों (1.81 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,627.32 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 224.06 अंकों (2.72 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,456.74 पर बंद हुआ।








कमेंट्स
0