सिडनी। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा खास तरह का पेंट तैयार करने में सफलता हासिल करने का दावा किया है, जो तपती धूप में भी कारों की ठंडक बरकरार रखेगा।
रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (आरएमआईटी) के द रियोलॉजी एंड मेटेरियल्स प्रोसेसिंग सेंटर (आरएमपीसी) ऐसे ही एक पेंट के निर्माण में व्यस्त हैं। यह खास तरह का पेंट ताप को कार के धातु के बाहरी आवरण से दूर रखेगा।
इसके जरिए ताप को कार के आवरण से दूर रखा जाएगा और ‘सोलर नीयर इंफ्रोरेड रेडिएशन’ (आईआर) की मदद से वाहनों के अंदर के तापमान को भी कम रखा जा सकेगा। इससे वाहनों में वातानुकूलन प्रणाली का भी उपयोग कम होगा।








कमेंट्स
0