IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

देश में मिरगी से प्रभावित हैं एक करोड़ लोग

  • एजेंसियां
Posted on Feb 03, 2010 at 07:07pm IST | Updated Feb 03, 2010 at 07:19pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। भारत में लगभग एक करोड़ लोग मिरगी से प्रभावित हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों विशेषकर ग्रामीण इलाके के लोगों की इलाज तक पहुंच नहीं होने के कारण स्थिति काफी शोचनीय बनी हुई है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तंत्रिका विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर ममता भूषण सिंह ने बताया कि मिरगी से संबंधित लगभग 70-80 फीसदी मरीज इलाज नहीं करा रहे हैं या फिर अपर्याप्त इलाज करा रहे हैं। इस मामले में यह एक निराशाजनक स्थिति है।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मंगलवार को 'मिरगी के बारे में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा कि देश में मिरगी से ग्रसित रोगियों की तुलना में बहुत कम तंत्रिका विज्ञानी हैं।

मिरगी के बारे में लोगों को जागरुक करने की आवश्यकता है। हमें चिकित्सकों के अलावा शिक्षकों और सलाहकारों की सहायता की जरुरत है क्योंकि मिरगी का इलाज संभव है।

सिंह ने इस बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों के छतों पर से गिरने, खेल के दौरान सिर में चोट लगने से यह बीमारी उत्पन्न हो सकती है। ज्यादातर दुपहिया चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं और गिरने के दौरान अक्सर उनके सिर में चोट लग जाती है जो इस बीमारी का कारण बनती है।

गौरतलब है कि अत्यधिक शराब का सेवन करने वाले या फिर अनिद्रा के शिकार लोग भी मिरगी से ग्रस्त हो सकते हैं।

सिंह ने कहा कि आजकल मिरगी के इलाज के लिए बहुत अच्छी दवाएं मौजूद हैं और सभी लोगों की पहुंच के अंदर है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)



पिछली खबर
महंगी चीनी से कोल्ड ड्रिंक्स कड़वे, दाम बढ़े
अगली खबर
हरियाणा सरकार ने पॉलिथीन पर बैन लगाया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7